फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   jangal

अमरिया में बाघ ने बनाया गाय को निवाला

Sat, 25 Sep 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
jangal
अमरिया। जंगल से दूर आबादी इलाके में तेंदुओं के साथ बाघों की चहलकदमी बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार रात जंगल से बाहर निकला बाघ गांव बरी के निकट पहुंच गया और खेत में घूम रही एक अवारा गाय को निवाला बना लिया। शुक्रवार सुबह किसानों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए और ग्रामीणों को अलर्ट किया। वहीं गाय के अधखाए शव को गड्ढा खोदकर दफन करा दिया गया।
विज्ञापन

महोव रेंज के जंगल से निकलकर एक बाघ आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव बरी निवासी राम भरोसे लाल के धान के खेत में पंच प्रयाग आश्रम के निकट खेत में घूम रही गाय को बाघ ने मार डाला। शुक्रवार को खेतों की ओर पहुंचे किसानों ने घटना के बारे में आश्रम के बाबा गोकुल प्रसाद को बताया। उन्होंने इस की सूचना वन विभाग को दी। गोकुल प्रसाद ने बताया कि रात किसी समय बाघ ने एक आवारा गाय को निवाला बनाया। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा शेर सिंह, टाइगर ट्रेकर चेतन कुमार, राजीव ढाली ने मौके पर मुआयना कर पगचिह्न ट्रेस किए और ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा। शेर सिंह ने बताया कि बीती रात खेतों में घूम रही एक आवारा गाय को बाघ ने अपना निवाला बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed