फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   jangal

पीटीआर को आग से महफूज रखेगा फायर कंट्रोल प्लान

Sat, 10 Apr 2021 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
jangal
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) को आग से महफूज रखने के लिए फायर कंट्रोल प्लान तैयार किया गया। इससे वन क्षेत्र और इससे सटे इलाकों को सुरक्षा घेरे में लिया जाएगा। इसके तहत डीएम की अध्यक्षता में अग्नि सुरक्षा समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व का क्षेत्रफल 73 हजार हेक्टेयर से अधिक है। गर्मी के दिनों में जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इससे वन और वन्यजीवों की बड़े पैमाने पर क्षति होती है। वन क्षेत्र को आग से महफूज रखने के लिए पीटीआर प्रशासन ने कई इंतजाम किए हैं। सभी पांच रेंजों में फायर लाइन तैयार की जा रही है। कंट्रोल रूम सक्रिय किए गए जा चुके हैं। 50 से अधिक फायर वॉचरों को निगरानी के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

इन दिनों आग लगने की घटनाओं में एकाएक इजाफा हुआ है। वन रेंजों में रात के समय वनकर्मी फायर लाइनों में आग लगा रहे हैं ताकि जंगल को आग से सुरक्षित रखा जा सके। इधर, खेतों पर गेहूं की फसल की कटाई चल रही है। फसलों में आग लगने की आशंका बनी रहती है। जंगल से सटे खेत संवेदनशील श्रेणी में माने गए हैं। आग से निपटने के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व में फायर कंट्रोल प्लान तैयार किया है। इसके तहत डीएम की अध्यक्षता में अग्नि सुरक्षा समिति का गठन किया गया। इस आठ सदस्यीय समिति में जिला अग्निशमन अधिकारी भी हैं। यह समिति जंगल और जंगल क्षेत्र से सटे इलाकों में आग लगने की घटनाओं पर कर्मियों को सक्रिय करेगी और एक रणनीति के तहत तत्काल आग पर काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से बचाव के लिए फायर कंट्रोल प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत डीएम की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय अग्नि सुरक्षा समिति का गठन किया जाएगा। वन क्षेत्र और उससे सटे इलाकों को आग से सुरक्षित रखा जाएगा। - नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, पीलीभीत टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed