{"_id":"602815cd8ebc3ee9763157e4","slug":"jangal-pilibhit-news-bly4371530165","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहायशी इलाके में चार दिन से डेरा जमाए बैठा तेंदुआ, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिहायशी इलाके में चार दिन से डेरा जमाए बैठा तेंदुआ, दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया। क्षेत्र के सूरजपुर इलाके में तेंदुआ पिछले चार दिन से डेरा जमाए है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ रात में घरों में घुसने की कोशिश कर रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। शनिवार को भी तेंदुआ दिखने के शोर पर वनकर्मियों ने छानबीन की। पगचिह्न मिलने के बाद ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की अपील की।
तहसील गांव सूरजपुर निवासी परमवीर सिंह पैरी ने बताया कि पिछले नौ सालों से दस से अधिक बाघ इस क्षेत्र में प्रवास कर रहे हैं। हालांकि बाघ किसी भी इंसान पर हमलावर नहीं हुए, मगर जंगल से निकले तेंदुए लगातार रिहायशी इलाके में घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व एक तेंदुआ प्रधान जसविंदर सिंह के फार्म हाउस में घुस गया। हालांकि वहां सो रहे मजदूरों द्वारा शोरा-शराबा करने के बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ अभी भी खेतों में छिपा बैठा है और रात होते ही घरों के आसपास मंडराने लगता है। परमवीर सिंह के मुताबिक शुक्रवार शाम भी तेंदुआ खेतों में घूमता दिखाई दिया और शनिवार सुबह भी फार्म हाउस के पास तेंदुए को देखा गया। सूचना पर सामाजिक वानिकी प्रभाग के डिप्टी रेंजर देवेंद्र पाल सिंह, वन दरोगा सोनी सिंह, चेतन कुमार, गौरभ, राजीव ढाली ने मौके पर पहुंचकर पैरों के निशान ट्रेस किए और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की।
उत्तराखंड की ओर से एक तेंदुआ भटककर अमरिया क्षेत्र में पहुंचा है। तेंदुआ गांव सूरजपुर के आसपास देखे जाने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर ट्रेस कराया जा रहा है। तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया जाएगा। - सतेंद्र कुमार चौधरी, रेंजर, सामाजिक वानिकी प्रभाग