फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jan Arogya Mela held at CHC and PHC, workers remained confused

Pilibhit News: सीएचसी और पीएचसी पर हुआ जन आरोग्य मेला, असमंजस में रहे कर्मी

Sun, 17 Mar 2024 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Jan Arogya Mela held at CHC and PHC, workers remained confused
पीलीभीत। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। शनिवार शाम से आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। आचार संहिता में भी रविवार को जिले की सीएचसी और पीएचसी पर जनारोग्य मेलों का आयोजन किया गया। मेले को लेकर हालांकि स्वास्थ्य कर्मियों में असमंजस भी बना रहा। इसको लेकर जिम्मेदारों की ओर से कोई दिशा निर्देश भी जारी नहीं किए गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों को बेहतर उपचार मुहैया कराने को प्रत्येक रविवार को सीएचसी और पीएचसी पर जन आरोग्य व आयुष्मान मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में मरीजों की जांच कर, परामर्श और दवा दी जाती है। स्वास्थ्यकर्मियों को लग रहा था कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने पर मेलों का आयोजन नहीं होगा। सुबह से ही असमंजस की स्थिति बनी रही। उच्च अधिकारियों की ओर से कोई निर्देश न मिलने पर रविवार को पीएचसी स्तर पर मेलों का आयोजन किया गया। सभी स्वास्थ्यकर्मी अपने नियत समय पर ही पहुंच गए। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि मेला का आयोजन किया जाएगा। बस सरकार से संबंधित बैनर और होर्डिंग वहां पर नहीं लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed