फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jamui school cooks And instructor strove

जमुही स्कूल में रसोइयों  और अनुदेशक में मारपीट

Sat, 23 Jul 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो भावलखेड़ा/रोजा।
अमर उजाला ब्यूरो भावलखेड़ा/रोजा। Updated Sat, 23 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Jamui school cooks And instructor strove
बवाल - फोटो : अमर उजाला
- बीएसए ने तीनों रसोइयों को किया बर्खास्त, नवीन नियुक्ति की
विज्ञापन

- अनुदेशक ने प्रधानाध्यापक सहित तीन लोगों के खिलाफ  दी तहरीर

जमुही के पूर्व माध्यमिक स्कूल में महिला अनुदेशक पर अभद्र टिप्पणी करने पर बवाल हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। चूंकि मामला दलित अनुदेशक से संबंधित था, इसलिए इस प्रकरण का राजनीतिकरण होने में भी देर नहीं लगी। शनिवार को गांव के दर्जनों लोगों ने स्कूल में जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया। बीएसए ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और तत्काल प्रभाव से तीनों रसोइयों को बर्खास्त कर दिया। साथ ही स्कूल के शिक्षकों को बीच-बचाव नहीं करने तथा मामले की समय से जानकारी नहीं देने के आरोप में कड़ी चेतावनी दी है।  बीएसए ने शिक्षकों को चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति होती है तो उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। वहीं, अनुदेशक अर्चना ने स्कूल के प्रधान अध्यापक बाबूराम राठौर और रसोइया मालती एवं संतरा के खिलाफ रोजा थाने में तहरीर भी दी है। 
विकास खंड भावलखेड़ा के पूर्व माध्यमिक स्कूल की अनुदेशक अर्चना का आरोप है कि स्कूल की रसोइया संतरा और मालती देवी पिछले कई दिनों से उसके लिये अभद्र टिप्पणी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर परेशान कर रही थीं। रसोइयों को प्रधान अध्यापक बाबूराम राठौर उकसाते रहते हैं। शुक्रवार को जब उसने विरोध किया तो दोनों रसोइयों ने प्रधानाध्यापक बाबूराम राठौर की शह पर स्कूल की छुट्टी के बाद उससे मारपीट की। 
विज्ञापन

शनिवार की सुबह घटना की जानकारी पाकर कई बसपाइयों ने स्कूल जाकर हंगामा काटा और शिक्षण कार्य प्रभावित किया है। स्कूल मे हंगामा होने की जानकारी मिलते ही बीएसए राकेश कुमार ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मामला रफादफा करने का प्रयास किया और मौके की नजाकत को भांपते हुए उन्होंने तत्काल प्रभाव से स्कूल की तीनों रसोइयों की सेवाएं समाप्त कर दीं। साथ ही शिक्षकों को प्रकरण की जानकारी नहीं देने तथा दोनों पक्षों का बीच-बचाव नहीं करने पर कड़ी चेतावनी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सह शिक्षा समन्वयक भावलखेड़ा रोहिताश्व सिंह और उमाशंकर शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे। इस मामले में सहायक बेसिक शिक्षा अधिकरी के हवाले से यह शिक्षा समन्वयक रोहिताश्व सिंह ने बताया स्कूल के प्रधानाध्यापक सहित संबंधित अध्यापकों को तलब किया गया है। वहीं, खंड शिक्षाधिकारी राजेश चतुर्वेदी ने कहा है कि स्कूलों में शिक्षक मर्यादा में रहें और अपने पद की गरिमा बनाए रखें। अनुशासनहीनता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


दोषी रसोइयों को निकाला गया  
शिक्षकों को आपसी सामंजस्य से स्कूल में काम करना चाहिए। जमुही स्कूल में जो कुछ हुआ वह शिक्षा के दृष्टिकोण से किसी तरह उचित नहीं कहा जा सकता। सूचना मिलते ही उन्होंने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला और दोषी तीनों रसोइयों को बर्खास्त कर रसोइया चयन समिति को तत्काल नई रसोइया नियुक्त करने के निर्देश दे दिए हैं। साथ ही शिक्षकों को प्रकरण की समय पर सूचना नहीं देने तथा दोनों पक्षों का बीच-बचाव नहीं करने के आरोप में कड़ी चेतावनी भी दी कि यदि भविष्य में इस प्रकार की घटना होती है तो उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। घटना को राजनीतिक तूल देना उचित नहीं है। वह विभाग में किसी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। 

- राकेश कुमार, बीएसए


मेरे साथ स्कूल में भेदभाव किया जाता है। हरिजन होने के कारण मुझसेस्कूल के शिक्षक सही व्यवहार नहीं करते। इन लोगों ने रसोइयों को भड़काकर हमारा अपमान और आपत्ति जनक टिप्पणी की है जिसकी शिकायत हमने डीएम से भी की है।
- अर्चना, अनुदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed