फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jam on bidders Police screws

जाम लगाने वालों पर  पुलिस का शिकंजा

Sun, 01 May 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 01 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Jam on bidders Police screws
जाम के झाम से कराहा शहर, बिलखे स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
ट्रक से कुचलकर हुई मां-बेटे की मौत के मामले को लेकर हाइवे जाम करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। जहानाबाद पुलिस ने पांच लोगों को नामजद कर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, मृतका के पति की ओर से पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बता दें 30 अप्रैल की सुबह रिछा तिराहे पर मार्ग क्रास कर रही इसी थाना क्षेत्र के गांव बिसेन निवासी संतराम श्रीवास्तव की पत्नी 32 वर्षीय गीता और उसके छह वर्षीय पुत्र हेमंत की ट्रक से कुचलकर मौके पर मौत हो गई थी, जबकि आठ साल की पुत्री सोनी घायल हो गई थी। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रक चालक की पिटाई कर ट्रक पर पथराव कर तिराहे पर जाम लगा दिया था। पुलिस ने हाइवे जाम करने के मामले में मोहल्ला बाजार कटरा निवासी बबलू गुप्ता उर्फ अन्ना, मोहल्ला सादात निवासी मंगू उफज्ञ मनोज जोशी, मिश्रन टोला निवासी राज्यपाल, रिछा रोड निवासी सोमपाल और त्रिराज देव को नामजद कर 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ भोला सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। उधर, पुलिस ने मृतका के पति संतराम की ओर से अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed