फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jal Shakti Minister Swatantra Dev Singh addressed Garib Kalyan jansabha in Pilibhit

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव बोले: पिछली सरकारों ने देश को लूटा... कमल को जेहन में बैठा लो, भाजपा सरकार में शांत है यूपी

Mon, 13 Jun 2022 07:24 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 13 Jun 2022 07:24 PM IST
सार

पीलीभीत में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा में यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले पिछली सरकारों ने देश को लूटा था, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को विकास की राह पर ले जाने के साथ पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाने का काम किया। पीएम मोदी चौबीस घंटे, सातों दिन काम करते हैं। कोरोना काल में किसी को भूखे नहीं सोने दिया।

विज्ञापन
Jal Shakti Minister Swatantra Dev Singh addressed Garib Kalyan jansabha in Pilibhit
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में रामा इंटर कॉलेज के मैदान पर सोमवार को आयोजित गरीब कल्याण जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्वपटल पर एक मजबूत नेता बताया। बोले पिछली सरकारों ने देश को लूटा था, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को विकास की राह पर ले जाने के साथ पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाने का काम किया।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री का भाषण तमाम सरकारी योजनाओं से शुरू हुआ। उन्होंने भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम लेकर कहा कि वह कहते थे कि दो रुपये जनता के लिए भेजे जाते हैं तो पंद्रह पैसे ही जनता तक पहुंचते हैं। अब ऐसा नहीं है। सौ फीसदी पैसा आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचता है। प्रधानमंत्री का कहना है कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा। आगे बोले कि कांग्रेस और गांधी परिवार ने देश का बंटाधार किया।

विज्ञापन

गरीबों को गरीब नहीं समझा जाता था। आगे कहा कि नरेंद्र मोदी चौबीस घंटे, सातों दिन काम करते हैं। फ्री राशन, फ्री वैक्सीन, कोरोना काल में किसी को भूखा नहीं सोने दिया। पिछड़ों को सम्मान मिला। मुस्लिम समाज की औरतों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई। कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने सपा सरकार को भी घेरा। बोले पहले कांवड़ यात्रा और त्योहारों पर बिजली नहीं मिलती थी। सिर्फ ईद और बकरीद पर भी बिजली मिलती थी। अब हर त्योहार पर सभी वर्गों को बिजली मिलती है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। अब प्रदेश में शांति है। अराजकतत्वों पर कार्रवाई हो रही है।

उन्होंने सभा में आए लोगों से कहा कि नरेंद्र मोदी जैसी शख्सियत कभी-कभी जन्म लेती है। इसलिए मोदी और योगी का साथ न छोड़ना। उनका चुनाव चिह्न कमल का फूल अपने जेहन में बैठा लो। कोई कितना भी कहे भटकना नहीं है। इस मौके पर राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने भी संबोधित किया। कहा कि प्रदेश की जनता ने फिर भाजपा पर भरोसा जताया। जिले की चारों सीटों पर जीत दर्ज की। जनसभा के दौरान राज्यमंत्री जल शक्ति राकेश निषाद, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, पूरनपुर विधायक बाबू राम पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह समेत तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed