फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   55 meters of unfinished road to the market difficult, shopkeepers anger

Pilibhit News: 55 मीटर अधूरी सड़क से बाजार की राह मुश्किल, दुकानदारों में आक्रोश

Sun, 18 Oct 2026 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 18 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
55 meters of unfinished road to the market difficult, shopkeepers anger
गौटिया मार्केट में अधूरी पड़ी सड़क, आवागमन में परेशानी झेल रहे राहगीर और दुकानदार।  संवाद - फोटो : 1
न्यूरिया। गौटिया मार्केट में 55 मीटर अधूरी सड़क राहगीरों, किसानों और दुकानदारों के लिए मुसीबत बनी हुई है। दशहरा, दीपावली और दुर्गा पूजा के चलते बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद के बीच कारोबारी चिंतित हैं।
विज्ञापन

वहीं, धान कटाई शुरू होने से किसानों को भी खेतों तक आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क अधूरी होने से दुकानों तक पहुंचना मुश्किल है। करीब 70 लाख रुपये की लागत से 500 मीटर आरसीसी सड़क का पुनर्निर्माण जुलाई 2025 में शुरू हुआ था। निर्माण के लिए सड़क को तीन खंडों में बांटा गया। इसमें लगभग 145 मीटर सड़क तैयार हो चुकी है, जबकि शेष 55 मीटर सड़क और दो पुलियों का निर्माण अधूरा है।
विज्ञापन

इस कारण लोगों को बाजार आने-जाने में दिक्कत हो रही है। त्योहारी सीजन में अधूरी सड़क ने कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। जनता मोबाइल गैलरी के स्वामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नाराजगी जताई और नगर पंचायत अध्यक्ष रिहाना बेगम से निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की। यामीन, तौफीक, जाविर, बल्ले, बाबू, आरिफ आदि ने भी समाधान की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed