फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jagran and Bhandara held in Mankameshwar temple

Pilibhit News: मनकामेश्वर मंदिर में हुआ जागरण और भंडारा

Sat, 28 Oct 2023 10:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Jagran and Bhandara held in Mankameshwar temple
पीलीभीत। बाबा मनकामेश्वर महादेव मंदिर में शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर 28वां मां दुर्गा का जागरण शुक्रवार को संपन्न हुआ।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के सदस्य सौरभ सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार प्रात: 11 बजे बाबा मनकामेश्वर महादेव का मंत्रोच्चार द्वारा पंचामृत से रुद्राभिषेक कराया गया। रात्रि 9 बजे मां भगवती की ज्योत प्रचंड की गई और बरेली से आए गायक कलाकारों ने मां के भजनों से भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। जागरण के दौरान श्री राम दरबार, शिव परिवार, राधा कृष्ण की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गईं।

शनिवार को प्रातः 8 बजे मां भगवती की आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। इसके पश्चात कन्या पूजन उपरांत भंडारा हुआ। दो दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंदिर के महंत पंडित प्रेमनाथ एवं कमेटी के बृजेश पांडे, सौरभ सक्सेना, राजीव सक्सेना, डॉक्टर वंश, तरुण कपूर, सभासद वतन दीप मिश्रा, नीरज सक्सेना, रितेश गुप्ता, धीरेन शर्मा, अखिलेश पांडे, जयशंकर द्विवेदी आदि सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed