फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jackal attacked two women who were sweeping outside the house in Pilibhit

Pilibhit News: यहां बाघ ही नहीं, सियार भी हैं खूंखार, घर के बाहर झाड़ू लगा रही सास-बहू को किया जख्मी

Thu, 08 Feb 2024 04:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Feb 2024 04:25 PM IST
सार

पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र में बाघ ही नहीं, सियार भी हमलावर हो रहे हैं। नवदिया सुखदासपुर गांव में सियार ने हमला कर सास-बहू को घायल कर दिया। 

विज्ञापन
Jackal attacked two women who were sweeping outside the house in Pilibhit
सियार के हमले में घायल हुईं सास-बहू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र में वन्यजीवों के हमलों की घटनाएं थम नहीं रही है। बृहस्पतिवार को नवदिया सुखदासपुर गांव में घर के बाहर झाड़ू लगा रही सास और बहू को सियार ने हमलाकर जख्मी कर दिया। चीख-पुकार पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने सियार को आबादी क्षेत्र से बाहर खदेड़ा। घायलों का माधोटांडा सीएचसी में उपचार कराया गया। 

विज्ञापन


नवदिया सुखदासपुर गांव निवासी विजय पाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उनकी पत्नी ओमवती घर के दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान खेतों की ओर से आए सियार ने ओमवती पर हमला कर दिया। ओमवती के पैर और हाथ में कई जख्म हो गए। चीखने की आवाज सुनकर बचाने पहुंची मां निर्मला देवी पर भी सियार हमलावर हो गया। 
विज्ञापन


तौकीर रजा के एलान पर पुलिस अलर्ट: मौलाना समेत 30 लोगों को नोटिस, सुरक्षा वापस ली... गिरफ्तारी की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके हाथ को बुरी तरह से चबा लिया। सियार के हमले से चीख-पुकार मच गई। इसके बाद एकत्र हुए ग्रामीणों ने डंडे फटकारते हुए सियार को आबादी के बाहर खदेड़ दिया। परिजन घायलों को लेकर माधोटांडा सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जरूरी उपचार दिया। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल से बाहर आकर वन्यजीव आए दिन हमला कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed