फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   It will rain heavily till July 2

Pilibhit News: दो जुलाई तक झमाझम होती रहेगी बारिश

Thu, 27 Jun 2024 07:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 27 Jun 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
It will rain heavily till July 2
पीलीभीत। बुधवार को की सुबह साढ़े छह बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे में 14 मिमी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अब दो जुलाई तक ऐसी ही बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

बीते तीन दिनों से बादलों की आवाजाही लगी हुई थी। इस बीच कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी भी हो रही थी। इससे लोगों को गर्मी से राहत तो नहीं मिल पा रही थी बल्कि उमस से परेशानी और बढ़ रही थी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से मानसून सक्रिय होने की बात कही जा रही थी, करीब सुबह साढ़े छह बजे काले बादल उमड़े और तेज बारिश शुरू हो गई। अच्छी बारिश को देखकर किसान भी खेत पर रवाना हो गए। धान रोपाई के लिए सूखे पड़े खेतों को ठीक कराने लगे। करीब दो घंटे तक जमकर बारिश हुई। इससे खेतों में पानी भर गया। बुधवार को 14 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया बारिश से तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम 32.1 न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मंगलवार को अधिकतम 35.3, न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। ऐसे ही दो जुलाई तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।




गन्ना और धान को हुआ लाभ
बुधवार को हुई बारिश से सबसे अधिक लाभ गन्ने की फसल को हुआ है। बीते कई दिनों से गन्ने की फसल पानी के अभाव में सूख रही थी। गन्ने के अलावा धान की फसल को लाभ हुआ है। धान रोपाई के लिए खेतों की तैयारी तेज हो गई है। इसके अलावा मानसून की पहली बारिश से आम और जामुन को भी लाभ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed