{"_id":"689637fc4a4c3d07430eea28","slug":"it-is-not-known-where-the-crocodile-took-the-young-man-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-141504-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मगरमच्छ कहां खींच ले गया युवक को, नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मगरमच्छ कहां खींच ले गया युवक को, नहीं चला पता
विज्ञापन
पूरनपुर। पिता और चचेरे भाइयों के साथ खेत में फसल की रखवाली करने जा रहे गांव राघवपुरी निवासी मोहन सिंह को मगरमच्छ के खींच ले जाने के मामले में तीसरे दिन भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। तीसरे दिन भी तमाम लोग उसकी तलाश में जुटे रहे।
बुधवार शाम को गांव राघवपुरी निवासी संतराय सिंह अपने खेत में लगाई गई सोयाबीन की फसल की रखवाली को पुत्र मोहन सिंह और भतीजे जगदीश सिंह, गुरजीत सिंह के साथ खेत पर जा रहा था। रास्ते में करीब चार फिट बह रहे पानी से संतराय सिंह और उसके दोनों भतीजे तैरकर आगे निकल गए थे। मोहन सिंह उनके पीछे तैरकर निकल रहा था। इस दौरान मगरमच्छ मोहन सिंह को दबोच कर गहरे पानी में चला गया था। मगरमच्छ को देखकर संतराय सिंह ने पानी से निकलकर भतीजों के साथ शोर-शराबा किया।
मगर इसके बाद मोहन सिंह का कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार को तीसरे दिन भी मोहन सिंह की तलाश में तमाम लोग पानी, खेतों और सूखे स्थानों पर मोहन सिंह की तलाश में जुटे रहे। मगर उसका सुराग नहीं लग सका। हजारा एसओ अमित सिंह ने बताया कि मोहन सिंह पर हमला कर उसे खींचकर ले जाते उसके पिता संतराय सिंह ने देखा। इसकी जानकारी उसने पूछताछ में दी। मोहन सिंह की तलाश में शुक्रवार को भी तमाम लोग जुटे रहे। मगर शाम तक उसका सुराग नहीं लगा है।