फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   It has been raining for three days, now waterlogging has become a problem

Pilibhit News: तीन दिन से हो रही बारिश अब अखर रही, जलभराव बना मुसीबत

Fri, 25 Aug 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 25 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
It has been raining for three days, now waterlogging has become a problem
रामलीला रेलवे क्रांसिग के पास रोड पर गड़डो मे भरा बारिश का पानी । संवाद
पीलीभीत। मंगलवार से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को भी जारी रही। कहीं तेज तो कहीं हल्की फुहार से मौसम में ठंडक रही संभावना जताई जा रही है कि अभी दो दिन और बारिश होगी। इधर, बारिश से लोगों को गर्मी से तो राहत मिल गई है लेकिन सड़कों के गड्ढों में पानी भरने से मुसीबत बढ़ गई है।
विज्ञापन

सड़कों के छोटे-मोटे गड्ढे विकराल हो गए हैं। पानी भरा होने से गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं, इससे वाहन चालक खासतौर से दुपहिया वाहन सवारों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुपहिया वाहन गड्ढों में फंसकर गिर रहे हैैं। बारिश से घरों में सीलन बढ़ रही है। पुराने भवनों को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

00
तालाब बन गई रामलीला रोड, गिर रहे लोग
शहर में वैसे तो टनकपुर हाईवे पर छतरी चौराहा के पास पानी भरने से दुकानदारों के सामने समस्या हो जाती है। यहां पानी के निकास के लिए नाला नहीं है। यही नहीं गन्ना तिराहे पर भी जलभराव बना रहता है। यहां पर सड़क ही गायब हो गई है। सबसे अधिक समस्या रेलवे क्रॉसिंग से रामलीला मैदान होते हुए असम हाईवे को जोड़ने वाली सड़क की है। फाटक पार होते ही लोगों को तालाब बने गड्ढों का समाना करना पड़ रहा है। इस रोड से रोजाना करीब तीन हजार लोगों का आना-जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

असम हाईवे से होकर शहर आने वाले लोगों को रेलवे स्टेशन, उपाधि कॉलेज और जिला अस्पताल जाने के लिए इस सड़क से काफी कम दूरी तय करनी पड़ती है। ई-रिक्शों का संचालन भी इसी रोड से होता है। सड़क कई साल से ही बदहाल है। वर्तमान में सड़क पर भरे पानी और गड्ढों से बचने के प्रयास में लोग गिर रहे हैं।

00
अंडरपास में भी भर गया पानी
नौगवां चौराहा पर लोगों की सुविधा के लिए अंडरपास बनाया गया है। यह भी लोगों के लिए बारिश में मुसीबत बन जाता है। पानी का निकास न होने और टपकने के कारण बारिश का पानी अंदर भर जाता है। अंधेरा होने के कारण लोग जलभराव का अंदाजा ही नहीं लगा पाते हैं और हादसे का शिकार हो जाते है। दो दिनों से अंडरपास में पानी भरा हुआ है।

रामलीला रेलवे क्रांसिग के पास रोड पर गड़डो मे भरा बारिश का पानी । संवाद

रामलीला रेलवे क्रांसिग के पास रोड पर गड़डो मे भरा बारिश का पानी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed