फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Israeli flag made on the road, posters put up in support of Palestine

Pilibhit News: सड़क पर बनाया इस्ररायल का झंडा, फलस्तीन के समर्थन में पोस्टर लगाए

Mon, 21 Apr 2025 09:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
Israeli flag made on the road, posters put up in support of Palestine
सड़क पर बनाए गए इजरायल के झंडे को मिटाती टीम। स्रोत टीम
पीलीभीत। शहर के एक मोहल्ले में सड़क पर इस्ररायल का झंडा बना होने की सूचना पर पुलिस ने नगर पालिका की टीम को बुलाकर झंडा पुतवा दिया। इसके अलावा कुछ जगह इस्ररायली सामान का बहिष्कार करने और फलस्तीन के समर्थन में लगे पोस्टर भी हटवा दिए। इस मामले में पुलिस ने शरारती तत्वों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटा खुदागंज में सोमवार की दोपहर का है। मोहल्ले में किसी ने विरोध में इस्ररायल का झंडा सड़क पर बना दिया। उस पर से लोग गुजरते रहे। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस गंभीर हुई। कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के बाद नगर पालिका की टीम को बुलाकर सड़क पर बने इस्ररायल के झंडे को पुतवा दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा मोहल्ला भूरे खां में स्थित दो मस्जिद और एक मदरसे के साथ छोटी मार्केट क्षेत्र में स्थित मस्जिद के बाहर इस्ररायली सामान का बहिष्कार करने और फलस्तीन के समर्थन में पोस्टर भी लगा दिए गए। जानकारी के बाद पुलिस ने पोस्टर को हटवा दिए। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पोस्टर लगाने वालों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed