फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Irrigation department employee injured in road accident dies during treatment

Pilibhit News: सड़क हादसे में घायल सिंचाई विभाग के कर्मी की इलाज के दौरान मौत

Mon, 07 Sep 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 07 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Irrigation department employee injured in road accident dies during treatment
मृतक अनिल फाइल फोटो
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर चार पहिया वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए 52 वर्षीय सिंचाई विभाग के कर्मचारी अनिल कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन वासुदेव ने बताया कि तीन सितंबर को अनिल कुमार अपने पैतृक गांव परासी रामकिशन से बहन से राखी बंधवाकर बाइक से पीलीभीत आवास विकास कॉलोनी स्थित अपने घर लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे जब वह बजाज चीनी मिल के सामने पहुंचे तो किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से पुलिस ने मोबाइल फोन के जरिये परिजन को सूचना दी। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां से स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें बरेली ले जाया गया। बरेली में भी स्थिति नाजुक बनी रहने पर परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। अनिल कुमार सिंचाई विभाग में कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी पौटा डैम पर चल रही थी। पत्नी कांति देवी और बेटा सक्षम का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed