{"_id":"580cf0244f1c1bd975bc1bce","slug":"irregularities-or-breaches-to-stay-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता न रुकने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितता न रुकने पर फूटा गुस्सा
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
Updated Sun, 23 Oct 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
प्रदश्ाऱ्र्शन
शारदा डैम में हो रहे मरम्मत कार्यों में धांधलीबाजी न रुकने का आरोप लगाते हुए महाराजपुर के ग्रामीणों ने नारेबाजी कर अधीक्षण अभियंता का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने अधीक्षण अभियंता के इशारे पर निजी ठेकेदारों से कार्य करवाने का आरोप लगाया है।
शारदा सागर डैम में लंबे समय से क्रेक पाइपिंग की समस्या बनी हुई है। इसे ठीक करने के लिए अभियंता डैम के दसवें किमी से 15वें किमी के बीच बोरिंग कर पाइप डलवा रहे हैं। आरोप है कि इन पाइपों को बोरिंग कर 70 फिट की गहराई में डाला जाना चाहिए, लेकिन यह मात्र 40 फिट की ही गहराई पर डाला जा रहा है। डैम भरते समय इन पाइपों के माध्यम से पानी की माप ली जाती है। वहीं मरम्मत कार्य को लेकर लगी रोक के बावजूद अभियंताओं की गैरमौजूदगी में पिचिंग जारी है। गुणवत्तापरक कार्य न होने से शारदा डैम की तलहटी में बसे ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। रविवार को रामनगर के तमाम ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और अधीक्षण अभियंता के पुतले का दहन किया। प्रदर्शन करने वालों में राजेश, सुनील, सुमित, सचिन, ब्रजकिशोर, रामदास, विश्राम, राजेंद्र, मुन्ना, राममगन, सनी वर्मन, कार्तिक आदि शामिल रहे।