फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Investigation not started even after receipt of files

Pilibhit News: पत्रावलियों के मिलने के बाद भी शुरू नहीं हुई जांच

Sat, 11 Nov 2023 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Investigation not started even after receipt of files
पीलीभीत। उद्यान विभाग में किसानों को योजनाओं का लाभ देने के नाम पर दस करोड़ रुपये से अधिक धनराशि के हुए घोटाला को लेकर सीडीओ ने जांच के आदेश दिए थे। आदेश होने के करीब दो माह बाद भी जांच शुरू नहीं हो सकी थी। कारण था कि बाबू ही गायब हो गया था। अधिकारियों का कहना है कि दिवाली के बाद जांच शुरू होगी।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार ने 25 सितंबर को मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि उद्यान विभाग में किसानों को योजनाओं का लाभ देने के नाम पर घोटाला किया गया। खेतों में सिंचाई के लिए मशीनें ही नहीं लगीं और 10 करोड़ रुपये का तत्कालीन अधिकारी ने गबन कर लिया। इसके अलावा अन्य कई आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

सीडीओ ने मामले की एआर सहकारिता सहित दो लोगों की जांच कमेटी बनाई थी। जांच के लिए जांच अधिकारियों ने जब पत्रावली मांगी तो बाबू गायब हो गया। डेढ़ माह गुजरने के बावजूद जांच लंबित है। अब जब पत्रावली मिल गई है तो भी जांच शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में मामला अब एक बार फिर से कुछ दिनों के लिए ठंडा पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि दूसरे जांच अधिकारी की तबीयत ठीक न होने के कारण जांच शुरू नहीं हो सकी है। जांच अधिकारी एआर सहकारिता डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया जांच के लिए पत्रावली कार्यालय से मिल गई है। दूसरे जांच अधिकारी का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी है। अब संभावना है कि पर्व के बाद ही जांच शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed