फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Investigation begins in the case of tying the legs of the teenager with chains

Pilibhit News: किशोर के पैरों को जंजीर से बांधने के मामले की जांच शुरू

Mon, 31 Jul 2023 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 31 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Investigation begins in the case of tying the legs of the teenager with chains
पूरनपुर। किशोर के पैरों को जंजीर से बांधकर चाट बिकवाने के मामले की सोमवार को श्रम प्रवर्तन विभाग और चाइल्ड लाइन की टीम ने गांव कसगंजा पहुंचकर जांच की। टीम ने माता-पिता के अलावा किशोर से भी पूछताछ की। किशोर और उसके पिता को बाल कल्याण समिति के सामने पेश करने के लिए टीम अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

गांव कसगंजा निवासी चाट विक्रेता ने अपने 13 वर्षीय पुत्र के पैरों को जंजीर से बांधकर ताला लगा दिया और ठेले पर उसे चाट बेचने के काम में लगा दिया था। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दूसरे दिन सोमवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी और चाइल्ड लाइन की टीम ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी की। चाइल्ड लाइन की टीम किशोर और उसके पिता को बाल कल्याण समिति के सामने पेश करने के लिए साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed