{"_id":"6876a5b148306813960101d9","slug":"intermittent-rain-during-the-day-increased-humidity-people-got-troubled-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-139816-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दिन में रुक-रुककर हुई बारिश ने बढ़ाई उमस, परेशान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दिन में रुक-रुककर हुई बारिश ने बढ़ाई उमस, परेशान हुए लोग
Wed, 16 Jul 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को सुबह से बादलों की लुका छुपी जारी रही। इसके बाद दिन में कई बार रुक-रुककर हुई बारिश ने उमस बढ़ा दी। हालांकि सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
जुलाई की शुरुआत से ही जिले के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बादलों की आवाजाही के साथ ही हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। इससे उमस का एहसास भी बढ़ गया है। मंगलवार को भी मौसम में यही स्थिति देखने को मिली। सुबह से बादल छाए रहे। 10 बजे के बाद शहर में हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। दोपहर दो बजे तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। इससे उमस और बढ़ गई। देर शाम तक उमस भरी गर्मी का एहसास बना रहा।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम 34.7 व न्यूनतम तापमान 26.1 दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम 35.3 व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया था।