फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Instructors also blew Center mannequin

अनुदेशकों ने फूंका  केन्द्र का पुतला

Fri, 29 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो  पीलीभीत।
ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Fri, 29 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
 Instructors also blew Center mannequin
विरोध - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- मानदेय कटौती पर जताया विरोध
अनुदेशकों ने मानदेय कटौती के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। अनुदेशकों ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार से भेजा गया प्रस्ताव केंद्र सरकार ने पास नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।

पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के तत्वावधान में अनुदेशक नेहरू पार्क पर एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल गंगवार ने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार संविदा कर्मचारियों को बढ़ाव दे रही है वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार की ओर से तैनात किए गए संविदा कर्मियों के मानदेय में कटौती कर सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि अनुदेशक मानदेय में वृद्धि को तीन साल से आंदोलन कर रहे हैं। इस बावत केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी वार्ता हुई थी लेकिन केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार द्वारा मानदेय बढ़ाने को भेजे गए प्रस्ताव में कटौती कर कथनी करनी में अंतर स्पष्ट कर दिया। इसके बाद अनुदेशकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर केंद्र सरकार एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका। प्रदर्शन और पुतलादहन में राकेश गंगवार, नूरेआलम, आदित्य गंगवार, हरीश गंगवार, विक्रमपाल सिंह, अमित, धन्यंजय गंगवार, बघेल सिंह, राजपाल, नरेंद्र मौर्य, संतोष दास, सुरेंद्र कुमार, राशिद, इमरान, रंजना यादव, सृष्टि, बीनू, मेघा, सुनीता सहित कई अनुदेशक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed