{"_id":"6ac540a2cd8a9f8a180021c4","slug":"inquiry-into-107-ineligible-housing-cases-in-nagar-panchayat-pakadiya-naugawan-stalled-for-two-months-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-170438-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दो माह से नगर पंचायत पकड़िया नौगवां में अटकी 107 अपात्र आवासों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दो माह से नगर पंचायत पकड़िया नौगवां में अटकी 107 अपात्र आवासों की जांच
Wed, 07 Oct 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। किसान यूनियन व सभासद की मंडलायुक्त से शिकायत के बाद नगर पंचायत पकड़िया नौगवां में बैठी टीएसी की जांच को लेकर जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने में डूडा गंभीरता नहीं दिखा रही है। 107 अपात्र आवास की शिकायत बिंदु को लेकर जांच के लिए दो माह पहले टीएसी की ओर से प्रमाणित दस्तावेज अभी तक डूडा की ओर से टीएसी कमेटी को नहीं सौंपे गए, इसको लेकर एक बार फिर टीएसी कमेटी ने डूडा से आवासों की चयन समिति वाले दस्तावेज मांगे हैं। कहीं न कहीं इससे इससे 107 अपात्र आवासों की जांच अधर में लटकी है।
भारतीय किसान यूनियन व नगर पंचायत पकड़िया नौगवां के सभासद अभिषेक बाजपेई की ओर से मंडलायुक्त को शपथ पत्र पर नगर पंचायत की ओर से 107 अपात्र आवासों सहित अन्य बिंदुओं पर शिकायत की गई थी। जिसमें मंडलायुक्त के निर्देश पर भी जांचों के लिए टीएसी को निर्देशित किया गया, इधर टीएसी की जांच को शुरू हुए नगर पंचायत पकड़िया नौगवां में दो माह होने जा रहे हैं, लेकिन अभी तक 107 अपात्र आवासों की जांच एक कदम भी आगे नहीं बढ़ी। इसको लेकर टीएसी के प्रभारी राजेश कुमार की ओर से स्थानीय डूडा के परियोजना अधिकारी एसडीएम पवन यादव से लिखित में लगभग दो माह पहले अपने विभाग से आवासों की चयन समिति प्रमाणित आवासों की सूची मांगी लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी अभी तक टीएसी को डूडा ने कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया। जिससे अभी 107 अपात्र आवासों की शिकायत पर जांच शुरू तक नहीं हो पाई, हालांकि इस सप्ताह फिर एक बार टीएसी के प्रभारी की ओर से डूडा को पत्र भेजकर 107 अपात्र आवासों की शिकायत में संबंधित दस्तावेज एक सप्ताह के अंतराल मांगे गए हैं, हालांकि परियोजना अधिकारी एसडीएम पवन यादव का कहना है कि दस्तावेज अभी टीएसी को नहीं दिए गए हैं, जल्द ही उपलब्ध करा दिए जाएंगे।