{"_id":"6896394d556e224b2b0f8af0","slug":"injured-bike-rider-dies-fir-lodged-against-truck-driver-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-141481-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घायल हुए बाइक सवार की मौत, ट्रक चालक पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घायल हुए बाइक सवार की मौत, ट्रक चालक पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पूरनपुर। असम हाईवे पर मोहनपुर चौराहे के पास हुई ट्रक व बाइक की टक्कर में घायल हुए बाइक चालक की मौत के बाद उनके भाई सूरजपाल ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शाहजहांपुर के थाना बंडा के सिंघापुर करसंडा निवासी रामदीन उर्फ पंकज मौर्य गांव सबलपुर खास में अपनी बुआ के घर से 31 जुलाई को लौट रहे थे। मोहनपुर चौराहा के पास नगर की ओर से आ रहे ट्रक की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद