फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Information given about schemes, proposals for development works

Pilibhit News: योजनाओं की दी गई जानकारी, विकास कार्यों को लिए प्रस्ताव

Mon, 07 Oct 2024 10:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Information given about schemes, proposals for development works
पूरनपुर के ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक को संबो​धित करती ब्लॉक प्रमुख मानसी सिंह।संवाद
पूरनपुर। ब्लाॅक प्रमुख मानसी सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को ब्लाॅक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई। विकास कार्यों के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधानों से प्रस्ताव मांगे गए। ब्लाॅक प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र में बगैर पक्षपात के चहुंमुखी विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में खंड विकास अधिकारी शिरीश वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह, सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.आलमगीर, सीडीपीओ नीरज कुमार, पूर्ति निरीक्षक बृजेश मिश्रा आदि ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। विधायक बाबूराम पासवान, बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हो रहा है। अन्य सरकारों ने इतना विकास कभी नहीं कराया।
विज्ञापन


बैठक में लोग क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव दें, ताकि उनकी मंशा के अनुसार विकास कराया जा सके। ब्लाॅक प्रमुख के पति, गन्ना मंत्री के प्रतिनिधि अपूर्व सिंह ने कहा कि कर्मचारी, अधिकारी पुराना रवैया बदल लें। प्रतिनिधियों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में विकास कार्यों के लेकर जो प्रस्ताव आएंगे। उनको पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बेहिचक होकर अपनी समस्या रखे। लोगों के लिए उनके दरवाजे हर समय खुले रहेंगे। ब्लाॅक प्रमुख ने कहा कि लोगों से जो सहयोग मिला। विश्वास रखें उनके विश्वास पर खरा उतरेंगी। बगैर पक्षपात के क्षेत्र का विकास कराया जाएगा। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्र में होने वाले कार्यों को लेकर प्रस्ताव दिए। संचालन राजकुमार ने किया।

पूरनपुर के ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करती ब्लॉक प्रमुख मानसी सिंह।संवाद

पूरनपुर के ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करती ब्लॉक प्रमुख मानसी सिंह।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed