फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Indents issued for abundant supply of sugarcane, lines of vehicles formed

Pilibhit News: बहुतायत में गन्ना सप्लाई के इंडेंट किए जारी, वाहनों की लाइनें लगीं

Thu, 14 Dec 2023 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Indents issued for abundant supply of sugarcane, lines of vehicles formed
पूरनपुर चीनी मिल के बाहर असम हाईवे पर गन्ना से भरे वाहनो की लगी लाइन ।
पूरनपुर। गन्ना सप्लाई के अधिक इंडेंट जारी होने, चीनी मिल के क्षमता के अनुसार पेराई न करने पर चीनी मिल यार्ड और चीनी मिल के बाहर गन्ना से भरे वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं हैं। मिल में गन्ना तुलवाने पहुंचने वाले किसानों को 36 से 48 घंटे खुले आसमान के नीचे रहकर इंतजार करना पड़ रहा है। भाकियू के प्रदेश सचिव ने शुक्रवार सुबह तक व्यवस्था में सुधार न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होने के बाद से अब तक व्यवस्थाएं नहीं बन पा रहीं। पेराई सत्र शुरू होने के बाद नोकेन में चीनी मिल कई घंटे बंद रही थी। इसके बाद चीनी मिल से गन्ना सप्लाई का अधिक इंडेंट जारी कर दिया गया। इससे गन्ना लेकर पहुंचे किसानों की भीड़ दो दिन से बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को भी चीनी मिल यार्ड के अलावा चीनी मिल के बाहर असम हाईवे पर चीनी मिल के दोनों ओर गन्ना से भरे वाहनों की करीब दो-दो किलोमीटर लंबी लाइनें लगी रहीं। चीनी मिल में किसानों को गन्ना तुलवाने में 36-48 घंटे लग रहे हैं।
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह ने बृहस्पतिवार को टीम के साथ चीनी मिल पहुंचकर अव्यवस्था पर रोष जताया। उन्होंने बताया कि चीनी मिल चले अभी 10 दिन भी नहीं हुए हैं, बावजूद इसके चीनी मिल प्रबंधन की ओर से आंख मूंदकर गन्ना इंडेंट जारी कर दिए गए। चीनी मिल सीसीओ को साथ ले जाकर उन्होंने यार्ड की स्थिति का निरीक्षण कराया। साथ ही शुक्रवार सुबह तक व्यवस्था में सुधार न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। चीनी मिल जीएम रमाकांत वर्मा ने बताया कि व्यवस्थाएं बनाई जा रहीं हैं। हो सकता है कि अधिक गन्ना सप्लाई का इंडेंट जारी हो गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed