फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Indefinite strike launched by ANM

एएनएम ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Mon, 20 Mar 2017 11:11 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Mon, 20 Mar 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Indefinite strike launched by ANM
प्रदश्‍ाऱ्र्शन
तीन माह से वेतन न मिलने से क्षुब्ध जिले भर की एएनएम ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। नाराज एएनएम ने सीएमओ पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनका स्थानांतरण कराने की मांग की। 
विज्ञापन

मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले भर की एएनएम (महिला स्वास्थ्यकर्मियों) ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेतृत्व में सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान कई एएनएम ने सीएमओ कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इस दौरान संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अरविंद सक्सेना ने कहा कि कर्मचारियों का निरंतर शोषण किया जा रहा है। कुछ कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका सीएमओ ने अपने कार्यालय में रखी है। इससे कर्मचारियों को पांच-पांच किमी की दूरी तय कर सुबह हाजिरी व शाम को मूवमेंट रजिस्टर में अंकित करने आना पड़ता है। कहाकि जिले भर की एएनएम को दिसंबर से वेतन का भुगतान नहीं किया गया। इसके चलते इन सभी को होली पर भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। कहा कि समझौता वार्ता में शासन की ओर से किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न न करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन सीएमओ द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा कि जब तक सीएमओ का स्थानांतरण नहीं किया जाता, तब तक उनसे कोई वार्ता नहीं की जाएगी। मात्र डीएम से ही वार्ता की जाएगी। धरना देने वालों में अध्यक्ष शैल कुमारी, जिलामंत्री आशादेवी, कर्मचारी संघ के जिलामंत्री सतीश कुमार, अशोक कुमार, सदाकतउल्ला खां, अजयपाल शर्मा, करम सिंह चौहान, अनिल कांत मिश्रा, मुन्नालाल, नीरज सक्सेना, रानी गुप्ता, पार्वती, लक्ष्मी, कृष्णा, जयश्री, सावित्री, सुषमा, सरोज, मीरा, मंजू, नीता, सुनीता आदि एएनएम व विभिन्न संगठनों के कर्मचारी नेता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed