फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Indefinite protest continues for the third day in Khirkiya Bargadia

Pilibhit News: खिरकिया बरगदिया में बेमियादी तीसरे दिन भी क्रमिक धरना जारी

Sun, 08 Sep 2024 10:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Indefinite protest continues for the third day in Khirkiya Bargadia
पूरनपुर क्षेत्र के गांव ​खिरकिया बरगदिया में धरने पर बैठे लोग।स्रोत:ग्रामीण
पूरनपुर। शारदा नदी की बाढ़, कटान से हुए नुकसान का सर्वे न होने से पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिल पाया है, जिससे वे भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। इसी के विरोध में गांव खिरकिया बरगदिया में रविवार को तीसरे दिन भी बेमियादी क्रमिक धरना प्रदर्शन जारी रहा। सभा में शारदा नदी के कहर के अलावा खेतों में जंगली जानवरों के घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाने पर भी रोष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

रविवार को धरने पर शिवशंकर, रामकुमार, परमात्मा, कमलेश, रामायन, तारकेश्वर, विध्यांचल, बासदेव, बालदेव और उनके समर्थन में गांव के ही कई लोग बैठे। धरना स्थल पर हुई सभा में कहा गया कि शारदा नदी की बाढ़ और कटान से हुए नुकसान का अब तक सर्वे तक नहीं किया गया। इससे पीड़ितों को कब तक मुआवजा मिलेगा कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन

सभा में जंगली जानवरों के खेतों में घुसकर फसलों को खाने और नुकसान पहुंचाने पर भी रोष व्यक्त किया गया। तय हुआ कि समस्या को लेकर शीघ्र डीएफओ से मिलकर जंगल किनारे तार फेंसिंग कराने की मांग की जाएगी। दूसरी ओर रविवार को नदी का कटान धीमा होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed