{"_id":"65c537d964327e68400b2c38","slug":"increase-in-maximum-temperature-wind-increased-cold-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-111789-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अधिकतम तापमान में बढोतरी, हवा ने बढ़ाई ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अधिकतम तापमान में बढोतरी, हवा ने बढ़ाई ठंड
विज्ञापन
वृहस्पतिवार को सुबह से ही तेज हवाएं चलने से सर्दी भी बढ़ गयी । संवाद
पीलीभीत। बृहस्पतिवार को भी मौसम साफ रहा और नौ बजे धूप खिल गई। इसके साथ ही सर्द हवा बहती रही। इससे धूप होने के बाद भी ठंड का एहसास होता रहा। लोग दिन में भी गर्म टोपी लगाए रहे।
बारिश के बाद मौसम तो साफ हो गया है लेकिन दिन में तेज वेग से बहने वाली सर्द हवा से राहत नहीं मिल पा रही है। लगातार तीन दिनों से तेज सर्द हवा बहने से दिन में धूप होने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।
छत पर हवा अधिक लगने के कारण लोग अधिक समय तक नहीं बैठ पा रहे है। शाम होते ही हवा और तेज होने के कारण ठंड में इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21.1 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 20.5 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढोतरी रही।