फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Income tax team raids Novel Sugar Mill

Pilibhit News: नोवल चीनी मिल पर आयकर टीम का छापा

Fri, 29 Nov 2024 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Income tax team raids Novel Sugar Mill
नोवल चीनी मिल में जाती आयकर टीम। संवाद
बरखेड़ा (पीलीभीत)। कस्बे की नोवल चीनी मिल में बृहस्पतिवार को आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। चार गाड़ियों से पहुंची टीम सीधे मिल में दाखिल हुई और गेट बंद कर दस्तावेजों को खंगाला। टीम 12 घंटे से अधिक समय तक मिल के अंदर ही रही। मिल गेट बंद होने से गन्ने का भुगतान लेने पहुंचे किसान कई घंटों इधर से उधर भटकते रहे। छापे की सूचना पर कस्बे का अधिकतर बाजार बंद रहा।
विज्ञापन

बरखेड़ा कस्बे में पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर नोवल चीनी मिल है। चीनी मिल का पंजीकरण कानपुर और मालिक अनुपम अग्रवाल बताए जाते हैं। इस मिल में गन्ने की अधिकतर खरीद नकद की जाती है। इस वजह से किसानों की भीड़ भी अधिक रहती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8:30 बजे चार गाड़ियों से आयकर विभाग के अधिकारी चीनी मिल पहुंचे। अंदर पहुंचते ही मिल का गेट बंद कर दिया गया और जांच शुरू की गई। सुबह से लेकर रात आठ बजे के बाद तक जांच चलती रही। मिल का गेट बंद रहा। अंदर से कोई बाहर नहीं आया और न ही किसी को अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के जीएसटी अधिकारी भी बाहर से कयास ही लगाते रहे। टीम कहां से आई है, कौन टीम है और कौन अधिकारी टीम को लीड कर रहा है। इसकी जानकारी किसी के पास नहीं थी। थाना पुलिस भी इससे अनजान रही।

--
बाहर इंतजार करते रहे किसान
आयकर टीम के पहुंचते ही कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। अधिकतर व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। बाजार की अधिकतर दुकानें भी बंद हो गईं। उधर, चीनी मिल में गन्ना बेचने के बाद नकद भुगतान लेने के लिए पहुंचे किसान मिल गेट पर खड़े होकर इंतजार करते रहे। गेट और कैश काउंटर बंद होने से किसानों का मायूस होना पड़ा।


--
एक साथ कई फर्मों पर छापा पड़ने की चर्चा
जीएसटी अधिकारियों के मुताबिक नोवल चीनी मिल कानपुर में पंजीकृत है। इसका एक कार्यालय दिल्ली में भी बताया जा रहा है। अनुपम कुमार और अन्य लोगों के नाम कानपुर में भी कई फर्में हैं। चर्चा है कि एक साथ इनकी कई फर्मों पर आयकर टीम ने छापा मारा है। हालांकि जिले के राज्यकर विभाग के अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से बचते रहे। थाना पुलिस ने भी जानकारी न होने से इन्कार किया। इंचार्ज थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि थाने से कोई पुलिस बल नहीं मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed