फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   income certificate issue

यूपी: पीलीभीत के इस व्यक्ति की मासिक आय मात्र चार रुपये, प्रमाण पत्र देखकर अधिकारी भी हैरान

Wed, 23 Dec 2020 03:50 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 23 Dec 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
income certificate issue
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की बीसलपुर तहसील में अभी कुछ दिन पहले ही प्रशासन ने करोड़पति ठेकेदार के नाम से कम आय का प्रमाण पत्र जारी कर दिया था। इस मामले में तहसील प्रशासन की खूब फजीहत हुई, लेकिन अब भी इससे सीख नहीं ली गई है। 
विज्ञापन


अब बीसलपुर तहसील प्रशासन ने एक और अजीबोगरीब कारनामा कर दिखाया है। बीसलपुर के एक ग्रामीण के नाम से सिर्फ चार रुपये मासिक और 48 रुपये वार्षिक का आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। गलती का एहसास होने पर राजस्व अधिकारी ने डीएम से गलत प्रमाण पत्र निरस्त करने की अनुमति मांगी है। मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर निवासी बाबूराम ने एक सप्ताह पूर्व अपना आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर के एक साइबर कैफे से ऑनलाइन आवेदन किया था। उसने 4000 रुपये मासिक और 48000 रुपये वार्षिक आय होने का प्रमाण दिया था। 19 दिसंबर को तहसीलदार आशुतोष कुमार के हस्ताक्षर से बाबूराम का आय प्रमाण पत्र जारी हो गया, मगर इस आय प्रमाण पत्र पर बाबूराम की आय चार रुपये मासिक और 48 रुपये वार्षिक बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमाण पत्र में यह भी कहा गया है कि यह तीन वर्ष तक मान्य रहेगा। यह प्रमाण पत्र देखकर ग्रामीण भी दंग रह गया। उसने राजस्व विभाग के अधिकारियों को आय प्रमाण पत्र दिखाया तो अधिकारी भी हतप्रभ रह गए। तहसीलदार आशुतोष कुमार ने बताया कि बाबूराम का आय प्रमाण पत्र 4000 रुपये मासिक और 48000 रुपये वार्षिक का बनाया गया था, लेकिन तकनीकी वजह से गलत आय प्रमाण पत्र जारी हो गया। 


डीएम कार्यालय में पत्र भेजकर आय प्रमाण पत्र को निरस्त कराने की अनुमति मांगी गई हे। अनुमति मिलते ही गलत प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया जाएगा और सही प्रमाण पत्र जारी करेंगे। इस मामले में राजस्व विभाग के किसी कर्मचारी और अधिकारी की कोई गलती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed