फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Incidents of pumping set theft exposed, three arrested

Pilibhit News: पंपिंग सेट चोरी की घटनाओं का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Mon, 19 Aug 2024 05:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Incidents of pumping set theft exposed, three arrested
घुंघचाई। लगातार चोरी हो रहे पंपिंग सेट की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, इसमें एक किशोर है। करीब आधा दर्जन पंपिंग सेट बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में कुछ समय से पंपिंग सेट चोरी की घटनाएं हो रहीं थीं। रविवार को घुंघचाई पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग पुन्नाटांडा गांव के तिराहे के पास खड़े हुए हैं। इस पर थाना प्रभारी विशेष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद उनको थाने लाया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम अशोक सिंह, शेर सिंह निवासी रघुनाथपुर, थाना पूरनपुर बताया। इसके अलावा एक किशोर भी इनके साथ था, उसको भी हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ करने पर तीनों ने पंपिंग सेट चोरी की घटनाओं को कबूला। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के आधा दर्जन पंपिंग सेट बरामद कर लिए। तलाशी लेने पर उनके पास से तमंचा, कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त की गई बाइक भी बरामद की गई।

थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रेकी करने के बाद वे पंपिंग सेट को निशाना बनाते थे। एक किशोर भी साथ रखते थे, जिससे किसी को शक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed