फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Inauguration of road construction work till the origin of Maa Gomti

Pilibhit News: मां गोमती उद्गम स्थल तक सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

Mon, 18 May 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of road construction work till the origin of Maa Gomti
मां गोमती उद्गम स्थल तक सड़क निर्माण कार्य का विधायक ने किया शुभारंभ। संवाद
कलीनगर। ग्राम माधोटांडा स्थित प्राचीन मां गोमती उद्गम स्थल तक पहुंचने वाले मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। विधायक बाबूराम पासवान ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और ट्रस्ट सदस्यों की मौजूदगी में रविवार को परियोजना का शुभारंभ करते हुए इसे क्षेत्र के विकास और धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत गोमती उद्गम स्थल माधोटांडा पूरनपुर मुख्य मार्ग से मंदिर तक पहुंच मार्ग के कायाकल्प के लिए शासन की ओर से 11 करोड़ 61 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। लगभग 1.831 किमी लंबे इस मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि मां गोमती उद्गम स्थल क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का केंद्र है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को वर्षों से खराब मार्ग के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, निर्भय सिंह, रामूर्ति सिंह, संदीप खंडेलवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed