फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Inaugurated the beautification of the park and pond at Nakatadana intersection.

Pilibhit News: नकटादाना चौराहे के पार्क और तालाब के सुंदरीकरण का किया उद्घाटन

Fri, 27 Mar 2026 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Inaugurated the beautification of the park and pond at Nakatadana intersection.
पीलीभीत। नगर पालिका की ओर से नकटादाना चौराहे पर विकसित किए गए पार्क और तालाब के सुंदरीकरण कार्य का बृहस्पतिवार को जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव औलख ने उद्घाटन किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष, जन प्रतिनिधि और अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा, भाजपा नेता गुरभाग सिंह, पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल मौजूद रहीं। प्रभारी मंत्री नगर पालिका परिषद के इस सुंदरीकरण कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे विकास कार्य शहर की सुंदरता के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर वातावरण भी प्रदान करते हैं।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि नकटादाना चौराहा, जो उत्तराखंड, तिब्बत और चीन को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर स्थित है। यह लंबे समय से उपेक्षित था। यहां स्थित तालाब गंदगी और दुर्गंध का केंद्र बन गया था। नगर पालिका ने इस स्थान को सुंदर पार्क के रूप में विकसित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क में आकर्षक सेल्फी प्वाइंट, बैठने के लिए बेंचें और तालाब के बीच लाइट टावर लगाया। शाम के समय रोशनी में यह स्थल और भी मनमोहक दिखाई देता है। कार्यक्रम का संचालन सभासद साकेत सक्सेना ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed