{"_id":"69f4ee71965f85194708b455","slug":"in-the-scorching-heat-electricity-supply-to-3000-consumers-was-cut-off-for-three-hours-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-158524-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भीषण गर्मी में तीन हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति तीन घंटे रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भीषण गर्मी में तीन हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति तीन घंटे रही गुल
Fri, 01 May 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 01 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
कांशीराम फीडर पर काम करता कर्मचारी। स्रोत विभाग।
पीलीभीत। शहर में तीन घंटे से ज्यादा तीन हजार से अधिक उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित रही। अलग-अलग इलाकों में हुए फॉल्ट ने उपभोक्ताओं की मुश्किलों को बढ़ा दिया। विभागीय अफसरों की अनदेखी की वजह से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समाधान न होने से उपभोक्ताओं में अफसरों के प्रति रोष है।
शहर में बिजली कटौती फॉल्ट की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। बृहस्पतिवार की शाम तेज हवाओं के साथ ही हुई बारिश ने कई इलाकों की आपूर्ति को प्रभावित किया। इसके साथ ही शहर के अन्य इलाकों में भी बिजली प्रभावित रहने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। आंधी-बारिश में शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली फॉल्ट की समस्या हुई।
रात करीब दस बजे कांशीराम फीडर पर फॉल्ट आ गया। इससे उस फीडर से जुड़े करीब दो हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति ढाई घंटे से अधिक प्रभावित रही। फॉल्ट सही करने के बाद दोबारा हुई कटौती से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। बाजार गेट फीडर पर पेड़ गिरने से वहां करीब दो सौ उपभोक्ताओं की आपूर्ति प्रभावित रही। राम वाटिका कॉलोनी में फेस की समस्या ने लोगों को परेशान किया। चावला चौराहे पर करीब दो घंटे से अधिक आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
रामा कॉलेज रोड, बशीर खां, अग्रवाल सभा के पास, मोहल्ला फीलखाना, एकता नगर, अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, राजीव कॉलोनी, बल्लभ नगर, सुरभि कॉलोनी आदि इलाकों में भी छिटपुट फॉल्ट व कटौती की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जेई मनोज कुमार ने बताया कि कुछ इलाकों में समस्या आने से वहां की आपूर्ति प्रभावित रही। जिन्हें टीम को भेजकर सही करा दिया गया।