फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In the murder of an eye assistant, the needle of suspicion of the police is towards the cook.

Pilibhit News: नेत्र सहायक की हत्या पर पुलिस की शक की सुई रसोइया की ओर

Mon, 09 Jan 2023 08:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
In the murder of an eye assistant, the needle of suspicion of the police is towards the cook.
नेत्र सहायक की हत्या के बाद घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी करते एएसपी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर (पीलीभीत)। नेत्र सहायक सूर्य प्रकाश यादव की हत्या के मामले में पुलिस की शक की सुई उसके घर खाना बनाने वाले युवक की ओर घूम रही है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। पुलिस ने युवक के दो रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही पुलिस को कमरे से बसूली (ईंट काटने की हथौड़ी), कन्नी, लोहा काटने वाली आरी भी मिली है। रविवार को एएसपी डॉ. पवित्र मोहन ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

हजारा थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी और देहरादून की विकासनगर सीएचसी में तैनात नेत्र सहायक सूर्यप्रकाश यादव का शव शनिवार शाम को उसके घर के बंद कमरे में खून से लथपथ मिला था। पड़ताल में जुटी पुलिस की शक की सुई नेत्र सहायक के रसोइया पर जाकर टिक गई है। पुलिस को तर्क है कि नेत्र सहायक के घर खाना बनाने वाला रसोइया अक्सर उसके घर में रुकता था। नेत्र सहायक के घर खाना बनाने वाला रसाइया परिजन सहित गांव से लापता है। इधर, पुलिस ने नेत्र सहायक के परिजन से बातचीत की लेकिन वह कोई वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन

तीन जनवरी को रसोइया के घर खाई थी चोखा-बाटी
नेत्र सहायक के रसोइया ने तीन जनवरी की शाम को अपने घर बाटी-चोखा बनवाया था। बाटी-चोखा खाने नेत्र सहायक भी उसके घर पहुंचा था। इसके बाद से नेत्र सहायक घर से निकलते नहीं देखा गया। चार जनवरी को उसके मोबाइल से उसके पुत्र का भी संपर्क नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के पीछे अवैध संबंधों का भी शक
नेत्र परीक्षक की हत्या के पीछ अवैध संबंधों का शक जताया जा रहा है। हमलावर ने उसके प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से हमला किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मानें तो नाजुक अंगों के अलावा नेत्र सहायक के सिर, गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों पर करीब नौ निशान पाए गए।

हत्या में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अगली कार्रवाई कराई जाएगी। - ज्योति यादव, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed