फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In the first verse sprint

फर्राटा दौड़ में कविता अव्वल

Sat, 15 Oct 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 15 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
In the first verse sprint
फर्राटा दौड़ में कविता अव्वल - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
गांधी स्टेडियम में चल रही जनपदीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन रिले रेस, लंबी कूद और जैवलिन थ्रो आदि प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें जिले भर के तमाम खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

स्टेडियम में शनिवार को सीनियर बालिका वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में दीक्षा सिंह, माधवी, प्रतिभा, 1500 मीटर दौड़ में पूजा, ज्ञानवती, प्रियंका, लंबी कूद में किरन वर्मा, शहनाज, मालती, सौ मीटर दौड़ में ज्योति, तान्या, मालती, त्रिकूद में किरन वर्मा, मधु, प्रियंका ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग की गोला फेंक में अंजू, गायत्री, किरन, सौ मीटर दौड़ में कविता शर्मा, सुनीता कुमारी, तेजेश, 1500 मीटर में आरती, अलीशा, देववती, माधुरी, दो सौ मीटर में सुनीता, कविता, तेजेश, जूनियर बालिका वर्ग की जैवलिन थ्रो में अंजू, गौरी, गायत्री, सब सबजूनियर बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में तान्या, मंजू, काजल रावत, गोला फेंक में तैयबा, पायल, अनीशा, लंबी कूद में सुमन, प्रियांशी, रेखा, 200 मीटर दौड़ में तान्या, पायल, ज्योति ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में इम्तयाज, मोहम्मद असद, शाहिद, गोला फेंक में अंकित, समीर, संजीव, लंबी कूद में अनुभव, जसवीर, फैजान, 1500 मीटर दौड़ में शाहिद, अय्यूब, अनिल, सौ मीटर दौड़ में अनुभव, मोहम्मद खान, अमित, जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में मलिक हैदर, तौफीक, तरुण, गोलाफेंक में हिमांशु, रंजीत, नईम ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। सीनियर बालक चार गुणा चार सौ मीटर रिले रेस में सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर, चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज ऐमी, एसआरएम कॉलेज बीसलपुर व सीनियर बालिका वर्ग में अवंतीबाई इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, छत्रपति शिवाजी कॉलेज जोगीठेर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर क्रीड़ा सचिव श्यामा कुमार, संयोजक अखलाक हसन खां, ब्रहमशंकर गंगवार, शमशुद्दीन अंसारी, एजाज हसन खां, अफसार अहमद, राकेश कुमार,संजय सरकार, नरेंद्र सिंह, राजाराम, वीपी सिंह, वानासुर, हरद्वारी लाल आदि मौजूद रहे। संयोजक अखलाक हसन खां ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 16 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed