{"_id":"28569984342429f705906499fdf8f414","slug":"in-the-case-of-pond-dm-the-hearing-in-two-months-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब के मामले में डीएम दो माह में करें सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब के मामले में डीएम दो माह में करें सुनवाई
Pilibhit
Updated Mon, 19 Oct 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट इलाहाबाद ने डीएम को आदेश दिया है कि वह तालाब पर कब्जे के मामले में दो माह में समुचित कार्रवाई करें।
विज्ञापन
गांव भूड़ा मगरासा निवासी नत्थूलाल शर्मा ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की। इसमें गांव पकड़िया नौगवां में एक तालाब पर अवैध कब्जे के बाबत शिकायत की। हाईकोर्ट ने याची को चार मई 2015 को आदेश दिया था कि वह आदेश की पक्की नकल के साथ अधिकारियों से संपर्क करें और अधिकारी मामले की जांच कराकर सरकारी तालाब के बाबत विधिक कार्रवाई करें।
नत्थूलाल ने हाईकोर्ट में पुन: याचिका की और कहा कि डीएम ने इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं किया है। जबकि वह रजिस्ट्रर्ड डाक से 16 मई व 10 जुलाई को आदेश भेज चुके हैं। 14 मई को खुद भी डीएम से मिल चुके हैं। हाईकोर्ट ने 12 अक्तूबर को पुन: डीएम को आदेश दिया है कि दो माह के अंदर हाईकोर्ट के पूर्व पारित आदेश के क्रम में कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन