फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In the case of beating and robbery, the police registered a report of missing mobile

Pilibhit News: पिटाई और लूट के मामले में पुलिस ने दर्ज की मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट

Thu, 17 Oct 2024 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
In the case of beating and robbery, the police registered a report of missing mobile
पूरनपुर। बाइक सवारों की पिटाई कर नकदी और मोबाइल लूट की घटना में पुलिस ने मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस विवाद के बाद मारपीट मान रही है। हालांकि सीसीटीवी कैमरों की मदद से सच्चाई परखी जा रही है।
विज्ञापन

घटना सोमवार को मैंगलगंज हाईवे पर गांव शहबाजपुर के समीप की है। घुंघचाई थाना के गांव सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर बिल्हा निवासी आशीष गुप्ता, आकाश कुशवाहा, आकाश शर्मा सोमवार को नगर की पंकज कॉलोनी में एक कार्यक्रम में खाना बनाकर बाइक से घर लौट रहे थे। शहबाजपुर के समीप पहले से खड़े कार सवार बदमाशों ने बाइक सवारों को रोककर बाइक की चाबी निकाल ली। बाइक चोरी की होने की बात कहते हुए धमकाया।
विज्ञापन

विरोध पर तीनों युवकों की पिटाई कर आकाश गुप्ता से मोबाइल, घड़ी, मोबाइल के कवर में रखे रुपये लूट लिया था। साथ में मौजूद दूसरे व्यक्ति आकाश शर्मा ने अपना मोबाइल झाड़ियों में फेंक दिया था। लूटपाट के बाद बदमाश कार में सवार होकर भाग गए। पीड़ितों ने घुंघचाई थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र होने पर पीड़ित पूरनपुर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज न कर मोबाइल गायब होने की सूचना दर्ज की। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में कार और बाइक सवारों में साइड को लेकर विवाद होना लग रहा है। मामले की जांच शुरू की गई है। हाईवे किनारे दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को दिखवाया गया। कोहरा के चलते सीसीटीवी कैमरों में कार स्पष्ट रूप से कैद नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed