फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In Pilibhit husband murdered wife with help of his brother on suspicion of illicit relations

भाई के सामने बांके से काट दी पत्नी: पति को नींद की गोली खिलाकर गैर मर्दों से करती थी बात, घर भी बुलाती थी

Sat, 07 Jun 2025 05:40 AM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, घुंघचाई
संवाद न्यूज एजेंसी, घुंघचाई Published by: विकास कुमार Updated Sat, 07 Jun 2025 05:40 AM IST
सार

पूछताछ में अखिलेश मिश्रा ने बताया कि वह ट्रक चालक है। इस वजह से अधिकतर बाहर ही रहता था। पत्नी का चाल-चलन ठीक नहीं था। उसकी पत्नी ने दोनों बेटियों को किसी के साथ भगा दिया। 

विज्ञापन
In Pilibhit husband murdered wife with help of his brother on suspicion of illicit relations
पुलिस हिरासत में हत्यारा पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति का शक गांव जल्लूपुर निवासी नन्हीं देवी की हत्या का कारण बन गया। बेटियों के घर से गायब हो जाने की घटना ने पति के शक को मजबूती दी। पति ने बड़े भाई के साथ मिलकर तीन जून को पत्नी नन्हीं देवी को बांके से वार कर मौत के घाट उतार दिया। शुक्रवार को पुलिस ने डूंडा पुल से पति व उसके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

20 साल पहले हुई थी दोनों की शादी
बरखेड़ा थाना के गांव पतरसिया निवासी नन्हीं देवी (35) की शादी 20 साल पहले घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव जल्लूपुर निवासी अखिलेश मिश्रा के साथ हुई थी। तीन जून को नन्हीं देवी अपनी मां के साथ अपने मायके जा रही थी। भगौतीपुर गांव के बाहर रास्ते में अखिलेश और उसके भाई अरविंद ने बांके से वार कर नन्हीं देवी की हत्या उसके ही भाई के सामने कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने डूंडा पुल से दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने दोनों बेटियों को भी किसी के साथ भगा दिया
पूछताछ में अखिलेश मिश्रा ने बताया कि वह ट्रक चालक है। इस वजह से अधिकतर बाहर ही रहता था। पत्नी का चाल-चलन ठीक नहीं था। उसकी पत्नी ने दोनों बेटियों को किसी के साथ भगा दिया। कुछ दिन पहले जब वह घर लौटा तो पुत्रियों के चले जाने की जानकारी मिली। पुत्रियों के बारे में पूछा तो नन्हीं देवी झगड़ने लगी। 

विज्ञापन

मुझे नींद की गोली देकर गैर मर्दों से करती थी बात
बताया कि उसकी गैर मौजूदगी में नन्हीं देवी कई लोगों से फोन पर बात करती थी। घर भी बुलाती थी। आरोपी का यह भी कहना है कि कभी कभी वह खाने में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीं। जब वह सो जाता था तो लोगों को घर पर बुलाती थी।  

पत्नी भी थी भागने की फिराक में
आरोपी पति का कहना है कि तीन जून को उसकी पत्नी भागने की फिराक में थी। वह जबरदस्ती अपने मायके वालों के साथ जा रही थी। सूचना पर वह और भाई अरविंद रास्ते में पहुंचे और काफी समझाया, लेकिन नन्हीं देवी नहीं मानी। गुस्से में आकर उसने भाई अरविंद के साथ मिलकर बांका से उसकी हत्या कर दी। बांका एक ग्रामीण के खेत में छिपाकर भाग गया था। 

खेत से बरामद हुए दो बांका
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खेत से दो बांका बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल परीक्षण करने के बाद जेल भेज दिया। थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया महिला की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed