फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In-laws beat son-in-law with belt, put foot on his neck, video goes viral

Pilibhit News: ससुराल वालों ने दामाद को बेल्ट से पीटा, गर्दन पर रखा पैर, वीडियो वायरल

Wed, 16 Jul 2025 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 16 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
In-laws beat son-in-law with belt, put foot on his neck, video goes viral
अमरिया। गांव बरादुनवा में ससुराल पहुंचे दामाद को चचेरे ससुर व साले ने बेरहमी से पीटा। दामाद को बेल्ट और पेड़ से बांधकर पीटने, गले पर पैर रखने का वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना चार माह पुरानी बताई जा रही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हुए वीडियो में एक मौलाना व उसके परिवार के लोग एक व्यक्ति को जमीन पर गिराकर बेल्टों से पीटते दिखाई दिए। उसके गले पर भी पैर रखा गया। इसके बाद पीड़ित को पेड़ से बांधकर भी पीटा गया। पीड़ित हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता है, लेकिन आरोपी उस पर तरस नहीं खाते। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की।
विज्ञापन

पीड़ित मोहम्मद यामीन की तहरीर पर कासिम, शमशुद्दीन, मोईनुल निवासी बरादुनवा व नबी रसूल निवासी बरातभोज जहानाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सीओ सदर विधि भूषण मौर्या ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच की गई। इसके बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में सामने आया कि 10 अप्रैल 2025 को पिंजरा वमनपुरी निवासी यामीन अपनी पत्नी को लाने के लिए बरा दुनवा गांव स्थित अपनी ससुराल गया था। वहां उसके चचिया ससुर शमशुद्दीन, उनके पुत्र मोईनुल व सगे साले कासिम ने उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी शमशुद्दीन, मोईनुल व कासिम को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। आरोपी पक्ष के लोगों का कहना था कि पीड़ित नशे का आदी है। इसके कारण उसकी पत्नी परेशान रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed