{"_id":"64cbeff86ea6bb3e450e3f46","slug":"in-a-quarrel-between-husband-and-wife-the-parents-beat-the-in-laws-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-2092-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पति-पत्नी के बीच झगड़े में मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पति-पत्नी के बीच झगड़े में मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों को पीटा
Thu, 03 Aug 2023 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। मोहल्ला दुबे में बु़धवार रात 11 बजे एक विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों को उनके ही घर में बंद कर बुरी तरह पीटा। घायलों में दो की हालत गंभीर है। पति से झगड़ा होने पर विवाहिता ने ही फोन करके मायके वालों को बुलाया था। पुलिस ने तहरीर देने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
मोहल्ला दुबे निवासी नन्हे लाल ने बताया कि उनके बेटे प्रमोद का बुधवार शाम पत्नी लक्ष्मी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस पर लक्ष्मी ने थाना बरखेड़ा के गांव पुन्नापुर में अपने मायके वालों को फोन करके उन्हें बुला लिया। चार बाइकों से आए करीब 10 लोगोंं ने लक्ष्मी के ससुराल वालों को उन्हीं के घर में बंद कर लिया और सभी को डंडों व तमंचों की बटों से पीटा।
पिटाई से नन्हे लाल, प्रमोद कुमार, प्रदीप कुमार और कांति देवी को चोटें आई हैं। प्रमोद और प्रदीप की हालत गंभीर है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्रमोद और प्रदीप को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। नन्हे लाल ने रात में ही कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इस बाबत कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि तहरीर मिल गई है। दूसरे पक्ष को बुलाया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद कार्रवाई की जाएगी।