फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Improve systems to provide better facilities to patients

Pilibhit News: मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए व्यवस्थाएं सुधारें

Sat, 17 Dec 2022 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Improve systems to provide better facilities to patients
जिला अस्पताल स्थित वार्ड में मरीजों के बारे में जानकारी लेते प्रमुख सचिव अलोक कुमार साथ में सीएम?
प्रमुख सचिव चिकित्सा ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
विज्ञापन

महिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती बच्चे का हाल जाना
निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का काम जल्द पूूरा करने को कहा
पीलीभीत। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं शिक्षा आलोक कुमार ने शुक्रवार की सुबह 9.30 बजे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। जिला पुरुष और महिला अस्पताल में जाकर व्यवस्थाओं को देखा। बातचीत कर मरीजों का हाल जाना। इसके बाद खाग गांव स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज देखा। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।
जिला पुरुष अस्पताल पहुंचे प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। भर्ती मरीजों से बातचीत कर हाल जाना। इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों को उपलब्ध कराए जाने वाले प्रारंभिक उपचार के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी की। इसके बाद दवा काउंटर का निरीक्षण कर स्टॉक को चेक करने के साथ स्टाफ से दवाइयों के बारे में जानकारी हासिल की। यहां से पैथोलॉजी लैब में गए। यहां स्टाफ से रोजाना होने वाली जांच और सैंपल के बारे में दर्ज डाटा की जानकारी की। वार्ड का जायजा लेने पहुंचे प्रमुख सचिव ने बुखार के मरीजों से बातचीत की। चिकित्सकों से बैड की संख्या पूछी। बोले-मरीजों को बेहतर उपचार देने के लिए सुविधाओं में और सुधार करें। इसके बाद महिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्टाफ नर्स ड्यूटी रूम, आईसीयू कक्ष में भर्ती बच्चों की स्थिति को देखा। उनके वजन के बारे में महिला सीएमएस से जानकारी की। आयुष्मान कार्डों की संख्या बढ़ाकर लोगों को इसका अधिकाधिक लाभ देने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद खाग गांव स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। मैप लेआउट देखने के बाद निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता के बारे में जानकारी की। निरीक्षण के दौरान हॉस्टल, लेक्चर हॉल के अलावा विद्युत कनेक्शन, पेयजल व्यवस्था के बारे में जानकारी की। कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लें ताकि सत्र 2023-24 एकेडमिक सेशन में यहां पढ़ाई की प्रक्रिया शुरू की जा सके। निरीक्षण के दौरान डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed