{"_id":"57190c6b4f1c1baa208b4852","slug":"immersed-in-canal-youth-out-of-hazara","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबा युवक हजारा का निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में डूबा युवक हजारा का निकला
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 21 Apr 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया नहर पुल में डूबा युवक थाना हजारा के गांव टाटरगंज उर्फ सिंघाड़ा निवासी 26 वर्षीय गुरमीत सिंह था। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे उसके पिता निहाल सिंह ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र के रूप में की है।
बता दें कि 20 अप्रैल को हरिद्वार नेशनल हाइवे पर लघुशंका करते समय एक युवक नहर में गिर गया था, जिसे गोताखोरों की मदद से निकलवाकर पुलिस सीएचसी अमरिया ले गई थी, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस शव की शिनाख्त नहीं करा सकी थी। गुरुवार को अज्ञात युवक के डूबने की जानकारी मिलने पर थाना हजारा के टाटरगंज उर्फ सिंघाड़ा निवासी निहाल सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त अपने पुत्र गुरमीत सिंह के रूप में की। मृतक के बहनोई गुरुनानक नगरी सितारगंज निवासी दर्शन सिंह ने बताया कि 20 दिन पहले गुरमीत गांव के ही एक साथी के साथ राजस्थान गेहूं की कटाई करने गया था। वापस आते समय मुरादाबाद में वह पानी लेने के लिए ट्रेन से नीचे उतरा, इसी बीच ट्रेन चली गई थी। साथी गुरमेज सिंह उसका बैग लेकर बुधवार को घर पहुंचा और उसके मुरादाबाद में छूट जाने की सूचना दी थी। परिवार वाले उसकी खोजबीन को निकले थे। इसी बीच एक युवक के नहर में डूब कर मरने की सूचना पर परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक युवक की शिनाख्त गुरमीत सिंह के रूप में की। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव उसके परिवार वालों को सौंप दिया।