फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Illegal stand on the road, let alone vehicles... it's difficult to walk here

Pilibhit News: सड़क पर अवैध स्टैंड, वाहन तो दूर... यहां पैदल चलना मुश्किल

Thu, 06 Mar 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 06 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Illegal stand on the road, let alone vehicles... it's difficult to walk here
शहर के नौगवां चौराहा पर सड़क किनारे खड़े वाहन।संवाद
पीलीभीत। शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के दावे और हकीकत में काफी अंतर है। हाल यह है कि शहर की मुख्य सड़कों से लेकर चौराहों तक डग्गामार वाहनों का कब्जा है। चौराहों पर अवैध रूप से बने स्टैंड पर वाहनों की कतार लगी रहती है। इससे हर समय जाम की स्थिति रहती है। इनके खिलाफ कार्रवाई के बजाय जिम्मेदार आंखें फेरकर गुजर जाते हैं।
विज्ञापन

शहर के बीच से गुजरने वाला टनकपुर हाईवे सिंगल लेन होने के कारण यहां जाम की स्थिति रहती है। हाईवे पर शहर में पांच चौराहे हैं। इनमें तीन प्रमुख हैं। मुख्य मार्ग से पूरे दिन शहर के अंदर आवाजाही रहती है। जाम से निपटने के लिए इन सभी चौराहों पर यातायात पुलिस की पिकेट है।
विज्ञापन

यहां हमेशा पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, लेकिन जाम के निजात दिलाने के नाम पर सिर्फ वाहनों के चालकों को दिशा दिखाने का काम किया जा रहा है।

फोटो: 12
नौगवा चौराहा: हर तरह डग्गामार वाहन
शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहे में शामिल नौगवां चौराहा की स्थिति सबसे खराब है। यहां दिनभर राहगीरों की भीड़ रहती है। रोडवेज बसें भी चौराहे से होकर गुजरती हैं। चौराहे पर हर दिशा में इको, मैजिक वाहन खड़े रहते हैं। अमरिया, बरेली, न्यूरिया आदि क्षेत्र के लिए संचालित इन वाहनों के चालक सवारियां तलाशने के लिए चौराहे पर भी जमे रहते हैं। इससे हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। जिम्मेदार सख्ती के नाम पर छुटपुट कार्रवाई कर इतिश्री कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
फोटो 13
असम हाईवे चौराहा: जाम से राहगीर परेशान
पूरनपुर, बीसलपुर, अमरिया, बरेली क्षेत्र के लिए आवाजाही करने वाले अधिकांश लोग इस चौराहे से होकर ही गुजरते हैं। यहां यातायात व्यवस्था चौपट है। ट्रैफिक पुलिस के कर्मी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी में ही चौराहे पर हर तरह वाहनों को खड़ा किया जाता है। इससे जाम लगने से राहगीर परेशान होते हैं। वाहनों के बेतरतीब खड़ा करने से हादसों का खतरा भी बना रहता है।
--
फोटो: 14
गौहनिया चौराहा: 100 मीटर दायरे में ई-रिक्शा और मैजिक वाहनों का कब्जा
गांधी स्टेडियम मार्ग के अलावा कलक्ट्रेट, कचहरी और माधोटांडा के लिए आने-जाने वाले लोग इस चौराहा से होकर ही गुजरते हैं। जाम से निजात दिलाने के नाम पर कर्मी चौराहा से गुजरने वाले वाहनों को रास्ता ही दिखाते रहते हैं। चौराहा से 100 मीटर दायरे में नियमित रूप से खड़े होने वाले ई-रिक्शा और मैजिक वाहनों पर कोई सख्ती नहीं की जा रही है।

फोटो: 15
छतरी चौराहा: पचास मीटर दायरे को बनाया अवैध स्टैंड
छतरी चौराहा भी व्यस्ततम चौराहों में शामिल हैं। शहर के अंदर और स्टेशन मार्ग के लिए राहगीरों की दिन भर आवाजाही रहती है। चौराहे पर डिवाइडर के एक भाग में डग्गामार वाहन संचालकों ने अवैध स्टैंड बना रखा है। न्यूरिया, मझोला क्षेत्र में चलने वाले इन वाहनों के चालक पहले सवारियां बैठाने की होड़ में चौराहे के निकट बेतरतीब तरीके से वाहनों को खड़ा करते हैं। इससे हर समय जाम की समस्या रहती है।


वर्जन :
चौराहों पर वाहनों को खड़ा करने वालों में कार्रवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को भी कई चालान किए गए। व्यवस्थाओं में जल्द ही सुधार कराया जाएगा। - सतेंद्र कुमार, निरीक्षक यातायात

शहर के नौगवां चौराहा पर सड़क किनारे खड़े वाहन।संवाद

शहर के नौगवां चौराहा पर सड़क किनारे खड़े वाहन।संवाद

शहर के नौगवां चौराहा पर सड़क किनारे खड़े वाहन।संवाद

शहर के नौगवां चौराहा पर सड़क किनारे खड़े वाहन।संवाद

शहर के नौगवां चौराहा पर सड़क किनारे खड़े वाहन।संवाद

शहर के नौगवां चौराहा पर सड़क किनारे खड़े वाहन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed