{"_id":"5e1a11908ebc3e87c80fbb73","slug":"illegal-mining-in-bisalpur-pilibhit-news-bly3916486181","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफिया की शिकायत की तो मिलने लगीं धमकियां, गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन माफिया की शिकायत की तो मिलने लगीं धमकियां, गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव कर्रखेड़ा में खनन माफिया के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। तहसील बीसलपुर के कर्रखेड़ा गांव में हुए अवैध खनन के मामले में खनन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि कार्रवाई न होने से माफियाओं को हौसले बुलंद हैं। अब खनन माफिया ग्रामीणों को धमकाने लगे हैं। शुक्रवार को बीसलपुर विधायक रामसरन वर्मा ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर गए थे। उन्होंने अवैध खनन बताते हुए मामला मुख्यमंत्री तक ले जाने की बात कही थी। शासन-प्रशासन स्तर पर कोई कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया।
बोले ग्रामीण---
देवहा नदी के कटान की मार पहले ही झेलते आ रहे हैं। अब अवैध खनन से दिक्कत बढ़ रही है। माफियाओं ने पूरा तालाब सा बना दिया है। - सुनील कुमार, ग्रामीण
जिस तरह से अवैध खनन किया जा रहा है। उससे गांव बचेगा नहीं। अब शिकायत की गई तो माफिया धमकी दे रहे हैं। - नीलेश कुमार, ग्रामीण
गांव में बड़े स्तर पर खनन हो रहा है। इसकी शिकायत तो कर दी गई, मगर अब तक कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ। - शिल्पा, ग्रामीण
अवैध खनन पर कार्रवाई कराएंगे: मौर्य
हमारी सरकार अवैध खनन को लेकर पूरी तरह से सख्त है। सरकार की नीति और मंशा के विपरीत खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। - स्वामी प्रसाद मौर्य, प्रभारी मंत्री