फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If you want to go home then pay double the fare otherwise spend the night on the footpath

Pilibhit News: घर जाना है तो दें दोगुना किराया वरना फुटपाथ पर गुजारें रात

Thu, 29 Jun 2023 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 29 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
If you want to go home then pay double the fare otherwise spend the night on the footpath
सवारी का इंतजार करते पूर्णागिरी से आए श्रद्धालु। संवाद
पीलीभीत। जिले में परिवहन व्यवस्था का बुरा हाल है। शाम पांच बजे के बाद अधिकांश रूटों पर बसें नहीं मिलती हैं। इसके बाद डग्गामार वाहन चालक पूरी तरह मनमानी पर उतारू हो जाते हैं। शाम को बीसलपुर या बरखेड़ा जाना किसी जंग से कम नहीं हैं। घंटों असम चौराहे पर इंतजार करना पड़ता है। इसके बाद डग्गामार वाहन चालक की मनुहार करनी पड़ती है। अगर वे मान गए तो किराया दोगुना लेते हैं। ऐसे में कई राहगीर तो रात में असम चौराहे किनारे फुटपाथ पर ही सो जाते हैं।
विज्ञापन

बीसलपुर और पूरनपुर से हजारों की संख्या में दैनिक यात्री सफर करते हैं। दिन में जैसे-तैसे लोग अपने ठिकाने तक पहुंच जाते हैं लेकिन शाम होते ही आवागमन के साधन का संकट गहराने लगता है। लोगों की समस्या से रोडवेज को कोई भी सरोकार नहीं। आस पास के गांव के अलावा पूर्णागिरि से सैकड़ो यात्री सवारी वाहन के इंतजार में घंटों असम चौराहे पर भटकते रहते हैं। बाद में वहां खड़े डग्गामार चालकों को मनाया जाता है। इसके बाद डग्गामार वाहन दोगुना किराया वसूलते हैं। कुछेक चालक तो मनमाने रुपये न मिलने पर सवारियों से बदसलूकी कर उन्हें उतार भी देते हैं। एआरएम विजय कुमार ने बताया है कि शाम को बीसलपुर मार्ग पर सवारियां ही नहीं हैं। इसलिए बस का संचालन नहीं करते हैं।
विज्ञापन


न टाइम कीपर और न समय सारणी
अमूमन नौगवां से बसें जाती हैं। नौगवां प्रमुख चौराहा होने के बावजूद भी यहां पर न तो समय सारणी को लगाया गया और न ही किसी कर्मचारी को नियुक्त किया गया है। इससे सवारियों को कोई सटीक जानकारी ही नहीं मिल पाती है। सवारियां इधर उधर भटकती हुई वाहन की तलाश में असम चौराहा पहुंच जाती है। लेकिन वहां भी कुछ नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

बीसलपुर रूट पर दिन में बसें चलती है। रात में पर्याप्त सवारियां न मिल पाने के कारण बसें नहीं चलाई जा सकती। - विजय कुमार, एआरएम

सवारी का इंतजार करते पूर्णागिरी से आए श्रद्धालु। संवाद

सवारी का इंतजार करते पूर्णागिरी से आए श्रद्धालु। संवाद

सवारी का इंतजार करते पूर्णागिरी से आए श्रद्धालु। संवाद

सवारी का इंतजार करते पूर्णागिरी से आए श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed