फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If you don't have Ayushman card then get it made other vise next time ration will not be available

Ayushman Card : आयुष्मान कार्ड नहीं है तो बनवा लीजिए... इसके बिना अगली बार राशन नहीं मिलेगा

Sun, 18 Jun 2023 12:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 18 Jun 2023 12:35 PM IST
सार

विभागीय अधिकारियों की ओर से सभी राशन दुकानदारों को इस बारे में निर्देश दिए गए हैं कि वे उपभोक्ताओं को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करें। अगली बार राशन की दुकान पर आयुष्मान कार्ड भी दिखाना होगा। 

विज्ञापन
If you don't have Ayushman card then get it made other vise next time ration will not be available
राशन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अगली बार तक परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड भी बनवा लेना वरना राशन नहीं देंगे। पीलीभीत जिले में आजकल प्रत्येक राशन कार्डधारक से राशन दुकानदार यही कह रहे हैं। दरअसल विभागीय अधिकारियों की ओर से सभी राशन दुकानदारों को इस बारे में निर्देश दिए गए हैं कि वे उपभोक्ताओं को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करें।

विज्ञापन


जिले के सभी विकासखंडों में कुल 879 सरकारी राशन की दुकानें हैं। इन सभी दुकानों पर जून के महीने का राशन बांटा जा रहा है। जिले में कुल 332000 हजार राशन कार्डधारक हैं। जिनमें से 36658 के पास अंत्योदय कार्ड है। विगत दिनों स्वास्थ्य विभाग ने एक सर्वे कराया था। जिसमें सामने आया कि अधिकतर अंत्योदय कार्डधारकों ने आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- UP: दूसरे समुदाय के कारोबारी संग लिव इन में रह रही थी महिला दरोगा, अब करेंगी कोर्ट मैरिज, अचानक दोनों लापता
विज्ञापन
विज्ञापन



इसको लेकर कुछ दिन पहले अधिकारियों की एक बैठक भी हुई। जिसमें जिलापूर्ति अधिकारी विकास कुमार को निर्देशित किया गया कि वह सरकारी राशन दुकानदारों के माध्यम से इसकी जानकारी मंगवा लें। इसपर यह आदेश जिले के सभी राशन दुकानदारों को दिए गए। 

कोटेदार न सिर्फ डाटा एकत्र कर रहे हैं बल्कि राशन कार्डधारकों से भी कह रहे हैं कि यदि अगली बार तक परिवार के सभी सदस्य जिनका नाम सूची में है, का आयुष्मान कार्ड नहीं बना तो राशन नहीं मिल पाएगा। इसका असर दिखने लगा है।

जिला अस्पताल में दिखा रुझान

अमरिया विकासखंड के टोडरपुर एहतमाली गांव के रहने वाले सरोज मित्रा अपने पूरे परिवार के साथ आयुष्मान कार्ड बनवाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह राशन लेने के लिए सरकारी राशन की दुकान पर गए थे। दुकानदार नीलकमल विश्वास ने उनसे कहा इस बार तो राशन दे दिया लेकिन अगली बार यदि परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना तो राशन नहीं मिलेगा।

दुकानदारों को दिए गए निर्देश 

जिलापूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि राशन दुकानदारों को इस बारे में निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐसे राशन कार्डधारकों का डाटा उपलब्ध कराएं, जिन्होंने आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाए है। इसके अलावा लोगों को प्रेरित भी करें। यदि राशन दुकानदार ऐसा नहीं कहेंगे तो इसी प्रकार लापरवाही होती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed