फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If you come to Vikas Bhavan, bring water with you

Pilibhit News: विकास भवन आएं तो पानी साथ लाएं

Thu, 30 May 2024 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
If you come to Vikas Bhavan, bring water with you
विकास भवन परिसर में खराब पड़ा हैंडपंप । संवाद
पीलीभीत। जिले में विकास योजनाओं का क्रियान्वयन कराने वाला विकास भवन परिसर प्यासा है। यहां लगा सरकारी हैंडपंप खराब है तो दोनों आरओ प्लांट भी बंद पड़े हैं। इस कारण यहां आने वाले लोगों को पीने के पीने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगाें का हाल बेहाल है। ऐसे में कुछ दूरी पर ही चलने पर लोगों को ठंडे पानी की आस बढ़ जाती है। उनकी यह आस विकास भवन में आकर भी पूरी नहीं हो रही है। विकास भवन में आने वाले लोगों और वहां के स्टाफ के लिए मुख्य द्वार पर बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से आरओ प्लांट लगाया गया है। इसमें कुछ माह पहले तक तो पानी आ रहा था, जो अब गर्मी में खराब पड़ा है।
विज्ञापन

इसके अलावा दूसरी मंजिल पर जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के पास भी आरओ प्लांट लगा हुआ है। यह भी लंबेे समय से खराब पड़ा है। इसको भी ठीक कराने की किसी ने सुध नहीं ली है। सूखी टोटियां इस बात की गवाही दे रहीं हैं कि इसमें पानी कई माह से नहीं आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



एक हैंडपंप खराब, दूसरे से ही चल रहा काम
विकास भवन गेट पर कैंटीन के सामने एक हैंडपंप लगा हुआ है। यह हैंडपंप भी काफी समय से खराब पड़ा है। पास के ही दूसरे हैंडपंप से लोग अपनी प्यास बुझाते हैं। यही नहीं ठंडे पानी की आस में लोग डीएम कार्यालय के सामने लगे वाटर कूलर का उपयोग करते हैं। ऐसे में उनको यहां काम कराने के बाद पानी पीने के लिए वहां जाना पड़ता है।


विकास भवन में खराब आरओ प्लांट को लेकर जिला विकास अधिकारी से जानकारी ली जाएगी। उसे जल्द ही ठीक कराया जाएगा। पूरा ख्याल रखा जाएगा कि आने वाले फरियादियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। - धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ

विकास भवन परिसर में खराब पड़ा हैंडपंप । संवाद

विकास भवन परिसर में खराब पड़ा हैंडपंप । संवाद

विकास भवन परिसर में खराब पड़ा हैंडपंप । संवाद

विकास भवन परिसर में खराब पड़ा हैंडपंप । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed