फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If yagya is performed in the morning and evening then the environment will be pure

Pilibhit News: सुबह-शाम यज्ञ करें तो शुद्ध होगा पर्यावरण

Sat, 08 Jul 2023 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 08 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
If yagya is performed in the morning and evening then the environment will be pure
बीसलपुर आर्य समाज भवन में श्रद्धालुओं को प्रवचन करते आर्य समाज विद्वान विमल देव।
बीसलपुर। बहेड़ी से आए आर्यसमाज विद्वान विमल देव अग्निहोत्री ने कहा कि अगर सभी लोग सुबह-शाम यज्ञ करें तो पर्यावरण प्रदूषण की कोई समस्या ही नहीं रहेगी। वातावरण स्वत: शुद्ध हो जाएगा।
विज्ञापन

विमल देव शनिवार से यहां आर्यसमाज भवन मेंं शुरू हुए दो दिवसीय वार्षिक वैदिक सम्मेलन के पहले दिन श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यज्ञ जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यज्ञ से मन और वातावरण शुद्ध होता है। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण भी समय-समय पर यज्ञ करते थे।
विज्ञापन

बिजनौर से पधारे आर्यसमाज विद्वान कुलदीप वेदार्थी ने कहा कि मानव जीवन के कल्याण के लिए आध्यात्म बहुत जरूरी है। प्रभु की उपासना ही जीवन का मुख्य लक्ष्य है। परमपिता परमात्मा को कभी विस्मृत नहीं करना चाहिए। वेदों के आधार पर जीवन यापन करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्यसमाज के प्रधान मोहन स्वरूप गंगवार और संचालन जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा के पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने किया। प्रवचन से पहले चतुर्वेद पारायण यज्ञ हुआ।

बीसलपुर आर्य समाज भवन में श्रद्धालुओं को प्रवचन करते आर्य समाज विद्वान विमल देव।

बीसलपुर आर्य समाज भवन में श्रद्धालुओं को प्रवचन करते आर्य समाज विद्वान विमल देव।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed