फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If there is an accident due to potholes on Assam Highway, action will be taken: DM

असम हाईवे पर गड्ढों से हुआ हादसा तो होगी कार्रवाई : डीएम

Thu, 28 Sep 2023 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 28 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
If there is an accident due to potholes on Assam Highway, action will be taken: DM
पीलीभीत। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक गांधी सभागार में हुई। डीएम ने सड़कों की स्थिति और परिवहन की अधिकारियों से जानकारी ली। डीएम ने असम हाईवे पर गड्ढों से हो रहे हादसों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर गड्ढे हादसे की वजह बने तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में एआरटीओ ने बताया बरेली- सितारगंज मार्ग पर जहानाबाद मोड की पुलिया संकरी होने एवं दृश्यता बाधित होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका रहती है। इस पर जिलाधिकारी ने एनएचएआई के साइट इंजीनियर को पुलिया का चौड़ीकरण कराने एवं झाड़ियों को साफ करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पीलीभीत- पूरनपुर मार्ग पर नहर से पूर्व मार्ग के गड्ढे न भरे जाने पर चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने असम चौराहे पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के सर्विस रोड पर गिट्टी एवं निर्माण सामग्री पड़े होने से वाहन चालकों को होने वाली परेशानी के दृष्टिगत पीडब्ल्यूडी के प्रतिनिधि को किसी भी प्रकार की निर्माण सामग्री सर्विस रोड पर नहीं रखने के निर्देश दिए। नौगवां ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर हुए गड्ढों को तत्काल भरने के निर्देश पीडब्ल्यूडी के अभियंता को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शों में क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों बैठाने पर कार्रवाई करने के लिए कहा। बैठक में एडीएम राम सिंह गौतम, सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट सुनील सिंह, सीओ सिटी अंशु जैन, एआरटीओ वीरेंद्र सिंह, पीडब्ल्यूडी के अभियंता सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed