फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If the terrorists stay here, do not know!

यहां आतंकी भी ठहर जाए तो पता न चले!

Sun, 13 Aug 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Sun, 13 Aug 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
If the terrorists stay here, do not know!
hotel - फोटो : अमर उजाला
सड़कों पर पुलिस का अलर्ट, होटल-धर्मशालाओं से निगाहें फेरी  
विज्ञापन

नेपाल और उत्तराखंड की सीमा से सटा जिला होने पर भी लापरवाही  

एसपी के आदेश पर सड़कों पर चेकिंग कर सख्ती का ढिंढोरा पीटने वाली पुलिस का ध्यान होटल और धर्मशालाओं पर नहीं है। महीनों से पुलिस ने न तो यहां के आंगन्तुक रजिस्टर को चेक करना मुनासिब समझा, न ही ठहरने वाले लोगों की आईडी चेक की। खास बात है कि स्वतंत्रता दिवस के करीब आने पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी होने के बाद भी अनदेखी जारी है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर कोई आतंकी भी यहां आकर ठहर जाए तो शायद पुलिस को पता न चले।  

होटल और धर्मशालाओं को चेक न करने के पीछे कई कारण भी हो सकते है। पहला यह कि कप्तान ने जब सड़कों पर संदिग्धों की तलाश के निर्देश दिए हैं। फिर पुलिस होटलों को चेक करने की जहमत क्यों उठाए? अफसरों को खुश करने के लिए सड़कों पर ही अधिकाधिक चालान कर जुर्माना वसूलने में जुटी है। हर बार पंद्रह अगस्त और 26 जनवरी या फिर प्रदेश स्तर से हाईअलर्ट घोषित होने के बाद पुलिस होटल, धर्मशालाओं में चेकिंग की औपचारिकता निभा जिम्मेदारी पूरी कर लेती है। हालांकि यह चेकिंग अफसरों को भेजे गए फोटो में तो सख्त दिखती है, लेकिन हकीकत काफी जुदा है। होटल में चाय-नाश्ता कर इसको पूरा कर लिया जाता है। संदिग्ध भले हाथ से निकल जाए, लेकिन होटल मालिक को कोई तकलीफ न हो। इसका पूरा ख्याल रखा जाता है। जबकि साफ तौर पर होटल में ठहरने वालों की औंचक चेकिंग कराई जानी चाहिए। नेपाल और उत्तराखंड की सीमा से सटा जिला होने के बावजूद यहां पर थाना से लेकर अफसरों का इस ओर रवैया बेपरवाह बना हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed